Hindi News

indianarrative

Pakistan: लाहौर के पागलखाने पहुंची इमरान खान की रहस्यमयी बेगम ‘बुशरा बीबी’, जानें क्या है मामला

लाहौर के पागलखाने पहुंची इमरान खान की रहस्यमयी बेगम बुशरा बीबी

इमरान खान अपने रंगीन मीजाज के लिए लिए जाने जाते हैं। उनकी हालिया बेगम आए दिन चर्चा में रहती हैं। कभी जादू-टोना को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक फिर से वो चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण कुछ अलग है। दरअसल बुशरा बीबी लाहौर के पागल खाने गई। बुशरा बुधवार को लाहौर के इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ पहुंची थीं।

बुशरा बीबी यहां एकाएक पहुंच गईं। यहां उन्होंने हालात का जायजा लिया और भर्ती किए जाने वाले लोगों के बारे में स्टाफ से जानकारी भी ली। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत भी की। इससे पहले मार्च में उन्होंने लाहौर के हजरत दाता गंज बख्‍श की दरगाह के पास स्थित पनाहगाह का दौरा किया था। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि लाहौर का यह शेल्‍टर होम मुझे खुश कर देता है।

इमरान खान की बेगम ने वहां का खाना भी चखा और क्ववॉलिटी चेक की। बुशरा ने PTI के अंदर अपना अलग धड़ा बना रखा है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके प्रति वफादारी रखते हैं। इमरान के बारे में भी कहा जाता है कि वह पार्टी के अंदर विरोध के स्वर या महिलाओं की नाराजगी पर बुशरा को आगे कर देते हैं। इसके चलते उन्हें 'गॉडमदर' तक का दर्जा दिया गया है।