चार्ली एब्दो ने छाप दिया एर्दोगान का नैकेड कार्टून- मचा बवाल

इस बार चार्ली एब्दो ने एक और दुस्साहसिक कदम उठाया है। पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने के बाद अब तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान का कार्टून बनाया है। इस कार्टू में दिखाया गया है कि एर्दोगान अंडर वियर्स में बैठे हैं उनके हाथ में बीयर की केन है और वो दूसरे हाथ से हिजाब पहने वेटरेस की पीछे से स्कर्ट उठा रहे हैं। चार्ली एब्दो ने यह कार्टून एर्दोगान का मजाक बनाने से मकसद से बनाया है।

चार्ली एब्दो ने पेरिस के एक टॉवर पर पैगंबर मुहम्मद का कार्टून लटका दिया था। दरअसल, एक मुस्लिम अतिवादी ने बच्चों को पैगंबर मुहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाने के आरोप में टीचर सैमुअल पेटिस की सिर्फ गला काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना से पेरिस के लोगों में गुस्सा आसमान पर था। पेरिस के लोगों की भावनाओं को देखते हुए ही चार्ली एब्दो ने मुहम्मद साहब का कार्टून बना कर शहर के बीचोंबीच टांग दिया था। इस पर तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। एर्दोगान ने उस आतंकी की निंदा करने के बजाए फ्रांस को सबक सिखाने की चेतावनी दे डाली।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने भी कहा है कि वो अपने देश की भावनाओं के साथ हैं और इसे नहीं छोड़ेंगे। तुर्की ने फ्रांस के साथ संबंधों को और अधिक जटिल बनाते हुए फ्रांस के राजदूत को बहिष्कृत कर दिया है। इतना ही नहीं फ्रांस के बने प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार कर दिया है। ध्यान रहे, पैगंबर का कार्टून छापे जाने पर मुस्लिम आतंकवादियों ने चार्ली एब्दो पर जनवरी 2015 में हमला कर किया था। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।

इसके बावजूद चार्ली एब्दो ने अपना प्रकाशन जारी रखा और इस बार आतंकियों को जवाब देने के लिए टॉवर पर ही कार्टून लटका दिया। पाकिस्तान ने भी तुर्की के नक्शेकदम पर चलते हुए फ्रांस के राजदूत को बुलाकर नाराजगी दिखाई बल्कि उसे वापस फ्रांस भेजने के साथ ही अपने राजदूत को पेरिस से वापस बुलाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। तुर्की के हुक्म को तामील करने की जल्दी में पाकिस्तान की सरकार यह भूल गई फ्रांस में पाकिस्तान का राजदूत है नहीं तो पेरिस से किसे वापस बुला रही है। इस बात पर पाकिस्तान का मजाक भी बन रहा है।.

सतीश के. सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago