अंतर्राष्ट्रीय

China की फिर खुली पोल, म्यांमार की सेना का समर्थन करने का खुला राज़!

चीन(China) अपने सीमा से लगे हुए देशो को चेन से नहीं जीने देता है। चीन(China) अपनी ताक़त के ज़ोर से अपनी सीमा से जुड़े देशो को अपने क़ब्ज़े में कर लेना चाहता है। इसी कड़ी में ग्लोबल एशिया की एक रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपने कमजोर पड़ोसी म्यांमार को छोड़ना नहीं चाहता है। इसके लिए चीन म्यांमार को आर्मी रुल के लिए सपोर्ट करेगा। आपको बता दें म्यांमार की मदद से चीन हिंद महासागर तक आसानी से पहुंच सकता है। वहीं चीन म्यांमार के समुद्री क्षेत्रों का फायदा उठाकर विवादित दक्षिण चीन सागर को भी बायपास कर सकता है। दक्षिण कोरियाई स्थित ईस्ट एशिया फाउंडेशन में लेखक ने कहा कि चीन म्यांमार को बीजिंग की विदेश नीति महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखता है।

चीन म्यांमार के समुद्री रास्ते कि मदद से निर्यात के साथ-साथ गैस के आयात के लिए विवादित और संभावित कमजोर मलक्का जल मार्ग को बाईपास कर सकता है। बर्टिल लिंटनर ने ईस्ट एशिया फाउंडेशन के आर्टिकल में इस बात का जिक्र किया है। म्यांमार कि सेना ने साल 2021 में देश में तख्तापलट कर दिया था। वहीं म्यांमार की सेना की पकड़ अपने शासन के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध जारी रखने के बावजूद मजबूत बनी हुई है। इससे पहले 2020 में आंग सान सू की के चुनाव जीतने के बाद सैन्य जुंटा ने 2021 में तख्तापलट किया था। इसके बाद पश्चिम ने म्यांमार पर प्रतिबंध लगाए रखे है। पश्चिम देशों के तरफ से प्रतिबंध लगाने के बाद से म्यांमार देश में चीन एक मुख्य जियोपॉलिटिकल प्लेयर के रूप में उभरा है।हिंद महासागर के महत्व को देखते हुए साल 1985 में चीन के पूर्व मंत्री पान क्यूई ने ध्यान दिया था।

यह भी पढ़ें:America ने खोली China की पोल, कहा, “भारत को सीमा विवादों में उलझाकर रखना चाहता है”

चीन म्यांमार में चीन-म्यांमार इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने कि योजना कर रहा है। इसके तहत म्यांमार चीन को निर्यात के लिए अपने समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago