लोगों को घरों में कैद कर रहा China, शंघाई-बीजिंग में घर से बाहर निकलता तो दूर सामान की डिलीवरी लेने पर भी रोक

इस वक्त चीन के हालात ठीक नहीं हैं। ड्रैगन अंदर-अंदर कमजोर हो चुका है लेकिन, वो अपनी कमजोरी को दुनिया के सामने उजागर नहीं करना चाहता है। इस वक्त आलम यह है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सबसे बुरी स्थिति चीन की अर्थव्यवस्था कहरे जाने वाले शहर शंघाई और राजधानी बीजिंग की है। यहां पर लोगों को घरों से बाहर निकलता तो दूर चीन की शी जीनपिंग सरकार ने सामान की डिलीवरी लेने तक पर रोक लगा दी। सरकार के इस फैसले के बाद यहां की जनता में आक्रोश है। क्योंकि, पिछले एक महीने से ये लोग घरों में कैद हैं।

दरअसल, जब दुनिया कोरोना शांत है तो ऐसे में चीन में तेजी से फैल रहा है। कोरोना को लेकर चीन की चीजो कोविड पॉलिसी के तहत कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं जिसका असर जनता पर पड़ रहा है। जनता का हाल इस वक्त बेहाल है। राजधानी बीजिंग व व्यावसायिक राजधानी शंघाई में सोमवार को प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए। घरों में कैद लाखों लोगों को सामान की डिलीवरी लेने से भी रोक दिया गया। इससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 9मई को चीन में कोरोना के 3,475नए मामले सामने आए। इनमें से 357लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए और 3118लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। चीन में अब तक 5191लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि, चीन की सरकार कोरोना की रोकथाम में नाकामयाब साबित हो रही है। क्योंकि, इतने सख्त कानून भी महामारी को फैलने से रोक नहीं पा रहे हैं। यहां तक कि, चीन सरकार अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर सवालों के घेरके में है। शंघाई में डेढ़ माह से लॉकडाउन लागू है। संक्रमण रोकने के लिए प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया है। अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शंघाई के 16जिलों में से चार में लोगों को सप्ताह के आखिर में नोटिस दिया गया है कि वे अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते। वे सामान की डिलीवरी भी नहीं ले सकते हैं। इससे पहले आवासीय क्षेत्र में घूमने की छूट  थी।

पाबंदियों को लेकर शंघाई में विरोध तेज होजा जा रहा है। लोगों का कहना है कि, यह जेल की तरह है। हमें कोरोना वायरस से नहीं, नीतियों से डर लगता है। वहीं, बीजिंग में अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। दक्षिण-पश्चिम बीजिंग में लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया है। लोगों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कई इमारतों और पार्क को भी सील किया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago