जंग के बीच ड्रैगन ने चली चाल! राष्ट्रपति Xi Jinping ने पुतिन से की फोन पर बात, कहा किसी भी चीज की….

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस के हमले से यूक्रेन में चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर है। अमेरिका और नाटो देशों ने रूस को उकसाने का काम किया। जंग शुरू होने से पहले ये कहते रहे कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए वो प्रतिबंद्ध हैं। लेकिन अब जब रूस ने हमला बोल दिया है तो ये मैदान में उतरने के बजाय आर्थिक चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं और तब तक रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। क्योंकि, राजधानी कीव में रूस की सेना पहुंच चुकी है और इस वक्त ताबड़तोड़ गोले बरस रहे हैं। इस बीच ड्रैगन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है।</p>
<p>
बीजिंग ओलंपिक में मेहमान के रूप में चीन ने व्लादिमीर पुतिन को न्योता भेजा था। जिसे वो स्वीकार करते हुए चीन गए थे। उस दौरान खबरें आई कि यूक्रेन पर रूस के कब्जा करने के फैसले पर चीन ने कहा कि वो पुतिन के साथ है। खैर चीन खुद ही ताइवान को हड़पने पर लगा हुआ है तो वह किसी और भी देश को कैसे रोक सकता है। अब चीन ने राष्ट्रपति पुतिन को फोन पर बात कर यूक्रेन को लेकर समाधान की बात कही है।</p>
<p>
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन से यूक्रेन संकट का समाधान बातचीत के माध्यम से ढूंढने का समर्थन किया। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यहां हालात बहुत गंभीर हो गए हैं। जिनपिंग ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में इस समय परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं। चीन का मानना है कि रूस और यूक्रेन को इस विवाद का समाधान बातचीत के जरिए खोजना चाहिए। बता दें कि रूस, चीन का करीबी सहयोगी है और इसने रूस की कार्रवाइयों की कोई निंदा नहीं की है। जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि शीत युद्ध की मानसिकता त्यागना और उचित सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करना जरूरी है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago