पाकिस्तान ने खोला मोर्चा, अफगानिस्तान पर कर दिया हमला, लड़ाकू जहाजों से रिहायशी इलाकों पर बमबारी, 50 मासूमों की मौत

पाकिस्तान पर भरोसा करना उतना ही मुश्किल है जितना की चीन पर करना। ये दोनों मुल्क ऐसे हैं जो एक ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं तो दूसरे ओर पीठ में खंजर घोंपते हैं। अफगानिस्तान पर कब्जा करने में तालिबान की अगर किसी ने सबसे ज्यादा मदद की तो वो था पाकिस्तान और चीन। दोनों ने ही यहां अपने मतलब के लिए मदद किया। पाकिस्तान की बात करें तो उसका एक ही काम है आतंक फैलाना। अफगानिस्तान की जमीन का वो भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की फिराक में था। इसके साथ ही डूरंड लाइन पर बाढ़ लगाने की फिराक में था, और विवाद की जड़ यहीं से शुरू हुई। आज आलम यह है कि पाकिस्तान और तालिबान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। इमरान खान ने दुनिया के सामने गला फाड़ फाड़ कर तालिबान को समर्थन करने के लिए कहा था। लेकिन, अब यही पाकिस्तान तालिबान के पीठ में खंजर घोंप रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक किया है। पाकिस्तानी फौज ने महिलाओं तो दूर मासूमों तक को नहीं छोड़ है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तोप और हैलीकॉप्टरों से किए हमला किया है जिसमें, कम से कम 45 लोगों की मौत हुई है। तालिबान ने यह जानकारी दी है। इसी हफ्ते पाकिस्तान में नई सरकार ने देश की बागडोर संभाली है। तालिबान के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनका कहना है कि हमला अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से खोस्त और कुनार प्रांत में दोनों देशों की सीमा पर पूरी रात जारी रहा। तालिबान के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि सैन्य विमानों ने सेपेराह जिले के चार गांवों पर बम गिराए। इसमें कम से कम 40 आम लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इसके अलावा 20 लोग घायल भी हुए हैं। पीड़ितों में तीन परिवारों के लोग हैं जो पड़ोस के पाकिस्तानी इलाके वजीरिस्तान से कुछ साल पहले सेना की कार्रवाई के बाद भाग कर आए थे।

इन 40 लोगों में 29 लोग एक ही परिवार के हैं। सीमा पर गोलीबारी कुनार में पाकिस्तानी सेना तोपों का इस्तेमाल कर पिछले तीन दिन से मारवरा, शेल्टॉन और नारी जिलों में गोलीबारी कर रही है। तालिबान के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रांतीय प्रमुख नजिबुल्ला हनीफ ने समाचार एजेंसी डीपीए को यह जानकारी दी। शुक्रवार की रात कुनार पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें औरत और बच्चे भी शामिल हैं इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

दरअसल, दोनों देशों के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद बढ़ गया है। हाल ही में आई एक खबर की माने तो, एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर को गोली मार कर कुछ दिनों पहले मार गिया था। जिसके बाद से तालिबान और पाकिस्तानी सेना दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में डूरंड रेखा पर हाई अलर्ट पर है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago