नए सिरे से जंग की शुरुआत कर Putin ने दिया जेलेंक्सी को झटका, कहा- भूल कर भी नहीं करना चाहिए था…

<div id="cke_pastebin">
<p>
अमेरिका और नाटो ने अपनी पूरी ताकत लगा दी कि किसी तरह वह रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोक सके। लेकिन, पश्चिमी देशों की पूरी ताकत भी पुतिन को रूस पर हमला करने से नहीं रोक सकी। इस वक्त रूस की मिसाइलें जमकर यूक्रेन पर बरस रही हैं और रूसी सैनिक एक बार फिर से राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिया है। जेलेंस्की लगातार नाटो और अमेरिका से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए कह रहा है और साथ ही मदद भी मांग रहे हैं। जिसके बाद पश्चिमी देशों ने भारी संख्या में यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद की है। जिसके बाद पुतिन और भी ज्यादा भड़क गए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि, यूक्रेन की अगर किसी ने मदद की तो इसका भयानक अंजाम भुगता होगा। ऐसा लगता है कि, नाटो और अमेरिका की मदद यूक्रेन को पूरी तरह से ले डूबेगा। क्योंकि, यह तो सभी जानते हैं कि रूस के आगे यूक्रेन कहीं भी नहीं टिकता है। वहीं, अब रूसी सेना नए सिरे से कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं।</p>
<p>
यह कार्रवाई यूक्रेन के लागों और उनके पश्चिमी समर्थकों को इस बात की याद दिलाती है कि रूस के पूर्व की ओर नए सिरे से हमले तेज करने के बावजूद पूरा देश खतरे में है। काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने और रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के कथित आक्रमण से भड़के मॉस्को ने यूक्रेन की राजधानी पर नए सिरे से मिसाइल हमले करने की चेतावनी दी थी। रूसी अधिकारियों ने कहा कि वे युद्ध के 52दिनों के दौरान सैन्य स्थलों को निशाना बना रहे थे। हालांकि, यूक्रेन के लोगों ने रूस के इस दावे का खंडन किया है।</p>
<p>
शनिवार तड़के राजधानी से एक बार फिर धुएं का गुबार उठा और महापौर विताली क्लित्स्को ने वहां हमले की सूचना दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। महापौर ने उन निवासियों को वापस नहीं आने की सलाह दी है, जो युद्ध भड़कने पर शहर से पलायन कर गए थे। क्लित्स्को ने कहा, हम राजधानी पर और हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं। यदि आपके पास उन शहरों में थोड़े दिन और रहने का विकल्प है, जहां आप सुरक्षित हैं तो वहीं पर रहें। कीव के दार्नित्स्की जिले में हमले के बाद के जमीनी हालात और इससे हुई क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago