Hindi News

indianarrative

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘गिव मी सेकंड चांस’! मैं होता तो रूस को परमाणु पनडुब्बियों से धमकी देता

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'गिव मी सेकंड चांस'!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार जो बाइडन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। यूक्रेन और रूस के बीच जंग को लेकर भी वो कई बार बाइडन प्रशासन पर हमला बोल चुके हैं। वो तो यह तक कह चुके हैं कि उनके राष्ट्रपति रहते वक्त रूस और चीन की कुछ करने की हिम्मत तक नहीं थी। अमेरिका से पूरी दुनिया डरती थी। लेकिन, बाइडन ने अमेरिका को काफी नीचे गिरा दिया। अब एक बार फिर से उन्होंने हमला बोलते हुए संकेत दिया है कि, वह राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि, वो राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ट्रंप ने उत्तर कैरोलिना में रैली में अपने समर्थकों से कहा कि, सच्चाई यह है कि मैं दो बार दौड़ा, मैं दो बार जीता, मैंने पहली बार की तुलना में दूसरी बार बहुत बेहतर किया। और अब हमें इसे फिर से करना पड़ सकता है। क्या यहां कोई है जो मुझे फिर से दौड़ते देखना चाहेगा। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडने प्रशासन पर एक के बाद एक शर्मनात आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप ने दोहराया कि, रूस ने उनके प्रशासन के समय यूक्रेन में विशेष सैन्य अधियान शुरू नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि, अमेरिका के पास सबसे मजबूत परमाणु क्षमताएं हैं।

मार्च के अंत में ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस से कहा था कि अगर वह अभी भी राष्ट्रपति रहते, तो वह रूस को परमाणु पनडुब्बियों के साथ धमकी देते। द हिल की रिपोर्ट में किए गए पोल के आंकड़ों से पता चला कि ट्रंप 2024 के लिए काल्पनिक राष्ट्रपति कैंपेन मैचअप में बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों से आगे हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले ही ट्रंप ने जो बाइडन पर हमला बोलते हुए कहा था कि, हम कहते हैं कि वह एक परमाणु शक्ति है। लेकिन, हम एक बड़ी परमाणु शक्ति हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्बियां हैं, अब तक की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं। आपको उनसे कहना चाहिए। देखो, अगर कोई परमाणु हमले का जिक्र करता है, एक बार नहीं कई बार तो हमे भी आगे आकर परमाणु हमले की धमकी देनी चाहिए।