अंतर्राष्ट्रीय

Donald Trump की चेतावनी, बोले- नहीं रूके बाइडन तो यूक्रेन में छिड़ जाएगा परमाणु युद्ध!

Donald Trump on Nuclear War: दुनिया में पिछले कुछ सालों से हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले तो कोरोना ने पूरी दुनिया में जमकर तबाही मचाई और पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाकर छोड़ दिया। अभी इससे दुनिया ऊभरी ही थी कि, फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) में सैन्य अभियान शुरू कर दिया जिसे पश्चिमी देशों ने जंग में बदल दिया। इसके साथ ही उधर श्रीलंका में भारी आर्थिक तबाही देखने को मिली। फिर पाकिस्तान और मिस्र बुरी तरह आर्थिक गहराई में डूबते जा रहे हैं। रूस ने जब यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू किया तो इमें नाटो ने एंट्री मार दी और ये सैन्य अभियान से जंग में बदल गया। जो कुछ ही देर में रूस बनाम पश्चिमी देश हो गया। यूक्रेन को पश्चिमी देश की ओर से पूरी तरह से सहायता मिल रहा है। चाहे सैन्य हथियार हो या फिर आर्थिक रूप से। कई बार ऐसा लगा कि, परमाणु जंग न छिड़ जाए। अब इसे लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump on Nuclear War) ने डरावनी चेतावनी देते हुए कहा है कि, यूक्रेन में परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump on Nuclear War) ने ये चेतावनी ऐसे समय में दी है जब अमेरिका अपने 31 एम1 अब्राम टैंक को देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इससे परमाणु युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा।

ट्रंप बोले- अमेरिका के टैंक देते हुए छिड़ सकता है परमाणु युद्ध
अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद अब तक अरबों डॉलर के हथियार यूक्रेन को दे चुका है लेकिन दुनिया में सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले एम1 अब्राम टैंक को पहली बार देने जा रहा है। इस वक्त पश्चिमी देशों का हाल बुरा है। इस जंग के चलते तेल, गैस से लेकर दैनिक जरूरतों की चीजों के दाम आसामान छू रहे हैं। मिस्र तो पूरी तरह से बर्बाद होता जा रहा है। साथ ही पश्चिम के कई देश हैं जो धीरे-धीरे आर्थिक तबाही की ओर बढ़ रहे हैं। अब अगर परमाणु युद्ध छिड़ता है तो पूरी दुनिया काफी पीछे चली जाएगी। बाइडन प्रशासन ने जेलेंस्की को एक साल पहले ही टैंक देने का वादा किया था। जो अब 500 हथियारबंद वाहन देने जा रहा है जो 26 अरब डॉलर की सहायता से इतर है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क ट्रूथ सोशल पर लिखे पोस्‍ट में कहा कि मेरा मानना है कि इससे परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। ट्रंप ने कहा, ‘पहले टैंक आए, फिर परमाणु बम। इस पागलपन से भरे युद्ध को अब बंद करो। यह करना बहुत आसान है।’

जर्मनी भी यूक्रेन को देगा 14 लेपर्ड-2 टैंक
एक ओर अमेरिका अपने 31 एम1 अब्राम टैंक देने जा रहा है तो दूसरी ओर जर्मनी भी 14 लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन को देने जडा रहा है। इससे अब साफ हो गया है कि, अन्य पश्चिमी देश भी जर्मनी का अनुसरण कर सकते हैं। इससे पहले जर्मनी और अमेरिका के बीच टैंक भेजने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद अमेरिका को झुकना पड़ा। पिछले साल मार्च में बाइडन ने कहा था कि वह यूक्रेन को आक्रामक हथियार नहीं देने जा रहे हैं क्‍योंकि इससे तीसरे विश्‍वयुद्ध का खतरा है। जेलेंस्की का माना है कि, यूक्रेन की सेना सोवियत जमाने के टी-72 टैंक की वजह से संघर्ष कर रही है। बाइडन ने यह भी कहा था कि हम यूक्रेन में तीसरा विश्‍वयुद्ध नहीं लड़ने जा रहे हैं। अब ट्रंप भी बाइडन की चेतावनी को दोहरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रूसी तबाही देख America के पास पहुंचे जेलेंस्की, बोले- हवाई योद्धा दे दो वरना… बर्बाद हो जाएंगे!

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago