Hindi News

indianarrative

Imran Khan की फौज को अफगानिस्तान ने खदेड़ा, Taliban ने कहा- एक भी पाकिस्तानी अंदर न आने पाए… बंद कर दो सीमा

एक दूसरे पर जमकर गोले दाग रहे Pakistan और Taliban

शुरुआत से ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान की जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के मंसूबे से नजर गड़ा कर बैठा था लेकिन उसके खास दोस्त तालिबान ने ही उसे धोखा दे दिया है और उसी के खिलाफ जंग छेड़ दी है। शुरुआत से ही इमरान खान तालिबानियों के समर्थन के लिए पूरी दुनिया से गुहार लगा रहे थे लेकिन, उनको क्या पता था कि यही तालिबानी एक दिन उनके लिए नासूर बन बैठेंगे। तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। जिसके चलते अफगान-पाक सीमा को बंद कर दिया गया है।

दोनों देशों के बीच यह तनाव मध्य सीमा को लेकर है जो इस वक्त काफी बढ़ गया है। दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच हुई जंग में तीन लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर अभी सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। दोनों देशों के मध्य बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो बॉर्डर और दो दिनों के लिए बंद रहेगा। इस बीच पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि आंतकी संगठन (तालिबान) अफगान की धरती से उनके देश पर हमले की योजना बना रहा है। हालांकि, तालिबान ने आतंकवादियों को पनाह देने और ऐसी किसी भी योजना से साफ इनकार कर दिया है।

बताते चलें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2700 किलोमीटर (1600 मील) लंबी अंतराष्ट्रीय सीमा है, जिसे डूरंड रेखा कहा जाता है। सीमा को यात्रियों की आवाजाही और व्यापार के लिए बंद किया गया है। तालिबान के साथ बातचीत करने के लिए आदिवासी गणमान्य व्यक्तियों और धार्मिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है। बॉर्डर पर सैकड़ों लोग सीमा फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस सीमा से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इनमें व्यापारी, पाकिस्तान में इलाज कराने वाले अफगानी और अपने रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले लोग शामिल हैं। पाकिस्तान डूरंड रेखा को लेकर हाल ही में बड़ लगानी शुरू की थी जिसे लेकर तालिबान ने मना किया तो दोनों ओर से तनाव की स्थिति बन गई। यहां तक की पाकिस्तान की ओर से गोले भी दागे गए हैं।

पाकिस्तान की ओर से दागे गए दो गोले कस्बे में आए, जिसके बाद कई लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने स्पिन बोल्डक गेट पर एक अफगान बच्चे को अपना निशाना बनाया था, जिसके बाद अफगान सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की सेना पर गोलियां चला दी थीं। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। इस घटना के बाद गेट को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया।