एक और संग्रहालय को मस्जिद में बदलने के तुर्की के निर्णय की ग्रीस ने निंदा की

तुर्की द्वारा चोरा संग्रहालय को मस्जिद में बदलने के निर्णय की आलोचना करते हुए ग्रीस ने इसे 'पूरी तरह से निंदनीय' करार दिया है। यह संग्रहालय 1,000 साल पुराना है और पहले यह बाइजेन्टाइन ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च था। इस्तांबुल में स्थित चोरा संग्रहालय को चौथी शताब्दी में एक मठ परिसर के हिस्से के रूप में बनाया गया था।

ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिष्ठित हागिया सोफिया संग्रहालय को एक मस्जिद में परिवर्तित करने और इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय आलोचना झेलने के बावजूद तुर्की अब 'अपने क्षेत्र के भीतर एक और यूनेस्को सांस्कृतिक विरासत स्मारक" का बेरहमी से अपमान कर रहा है।

चोरा इमारत का 1077-81 के दौरान बड़े पैमाने पुनरूद्धार किया गया था। 12 वीं शताब्दी में आए भूकंप में इसके कुछ हिस्से ध्वस्त होने के बाद फिर से इसे बनाया गया था। यह प्रतिष्ठित स्थल एक मध्ययुगीन बाइजेन्टाइन चर्च था, जिसे 14 वीं शताब्दी के भित्तिचित्रों से सजाया गया था। जो ईसाई दुनिया में बेहद कीमती माने जाते हैं।

ओटोमन साम्राज्य द्वारा इस्तांबुल पर 1453 की विजय के बाद यह कारी मस्जिद में परिवर्तित हो गया था। फिर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह कारी संग्रहालय बन गया। अमेरिकी कला इतिहासकारों के एक समूह ने तब मूल चर्च के मोजैक को बहाल करने में मदद की और 1958 में इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए खोल दिया गया।

चोरा संग्रहालय को मस्जिद में बदलने का इस्तांबुल का निर्णय 5 वीं शताब्दी के हागिया सोफिया संग्रहालय को मस्जिद में बदलने के ठीक एक महीने बाद आया है। यह भी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसके बाद ग्रीस समेत कई देशों ने इस निर्णय की निंदा की थी। हागिया सोफिया में जुमे की पहली नमाज कई दशकों के बाद 24 जुलाई को आयोजित की गई थी।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago