अंतर्राष्ट्रीय

ISRO का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की बोलती बंद,अब Chandrayaan-3 को लाइव दिखाने की कर रहे हैं मांग।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन का नाम आपने जरूर सुना होगा,जिन्होंने कभी ISRO का मजाक उड़ाया था। फवाद हुसैन भारत के चन्द्रयान-2 मिशन को लेकर इसरो का मजाक उड़ाया था। लेकिन वही पूर्व मंत्री भारत की सफलता को देखते हुए आज Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग का लाइव देखना चाह रहे हैं।

पाकिस्तान की सरकार से लाइव दिखाने की मांग

सालों तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मजाक उड़ाने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने मंगलवार को भारत के तीसरे मून  मिशन ‘चंद्रयान 3’  की प्रशंसा की और इसे “मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया। इसके साथ ही पाकिस्तान की सरकार से चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण करने की भी बात कही है।

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने भारत को दी बधाई

भारत को बधाई देते हुए, इमरान खान शासन के तहत पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन  ने अपने देश से बुधवार शाम को चंद्रयान -3 की चंद्रमा लैंडिंग का प्रसारण करने का आग्रह किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए… मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए…।” बहुत-बहुत बधाई।

2019 में खान ने भारत के मून मिशन का उड़ाया था मजाक

पाकिस्तान के इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन ने मिशन चन्द्रयान-2 के असफल होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र(ISRO) को काफी ट्रोल किया। साथ ही उन्होंने इस मिशन पर खर्च किए गए ₹900 करोड़ को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें-Chandrayaan 2 में दोस्त Russia ने दे दिया था भारत को ‘धोखा’, इतने साल करना पड़ा था इंतज़ार, समझें पूरा खेल

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago