Germany ने कर दिया रूस पर अटैक, रद्द की अपनी ये अहम परियोजना- देखते रह गए अमेरिका और ब्रिटेन!

<div id="cke_pastebin">
<p>
तमाम कोशिशों और चेतावनियों के बाद भी यूक्रेन पर हमला करने से रूस ने कदम पीछे नहीं खींचा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डुनास्क और लुहांस्क को आजाद देश की मान्यता दे दी है और उनकी सुरक्षा में रूसी फौजें तैनात कर दी हैं। इस बीच रूस को लेकर पश्चिमी देश प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। लेकिन जर्मनी ने जो अटैक किया है उससे रूस बौखला उठा है। जर्मनी ने हम नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है।</p>
<p>
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने मंगलवार को रूस के साथ जारी अपनी अहम हम नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। रूस इस परियोजना के जरिए जर्मनी को अपनी तेल-गैस की सप्लाई दोगुनी करने वाला था और इससे पुतिन सरकार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना थी। इस परियोजना को रद्द करते हुए जर्मनी ने कहा है कि, वह यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई का सख्त विरोध करता है। चांसलर शोल्ज ने कहा कि रूस का बतचीत की मेज पर लौटना जरूरी है और इस तरह के एकतरफा फैसलों को रोकना पूरी दुनिया की जरूरत है।</p>
<p>
बता दें कि, नॉर्ड स्ट्रीम 1200 किमी लंबी पाइपलाइन है। यह बाल्टिक सागर से होते हुए पश्चिमी रूस से उत्तर-पूर्वी जर्मनी तक जाती है। जर्मनी इस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के जरिए रूस से मिलने वाली प्राकृतिक गैस की सप्लाई दोगुनी करना चाहता है। 2.83 हजार करोड़ रुपए के लागत से निर्मित इस पाइपलाइन का काम सितंबर 2021 में पूरा हो गया था। लेकिन, अभी भी कुछ अहम मंजूरी मिलनी बाकी है, जिसके चलते पाइपलाइन का उद्घाटन नहीं हो सका। अगर इस पाइपलाइ से रूस ने जर्मनी को गैस की सप्लाई शुरू कर दी तो इसे पुतिन की बड़ी कूटनीतिक चाल के तौर पर देखा जाएगा। रूस फिलहाल यूरोप की कुल ऊर्जा जरूरतों (तेल-गैस) का 49 फीसदी से ज्यादा सप्लाई करता है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago