दुनिया को तबाह करने की साजिश रच रहा है चीन! सैटैलाइट से दिखीं 100 से ज्यादा परमाणु मिसाइल साइलो

<p>
चीन फिर से एक नई साजिश रच रहा है। चीन अपने उत्तर-पश्चिम के इलाकों में नए प्रमाणु मिसाइलें बना रहा है। इस खुलासा सैटेलाइट सी हुआ है। सैटैलाइट ने जो तस्वीरें लिए हैं वो दुनिया को डराने वाली है। सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर ढेर सारे साइलो दिख रहे हैं। दरअसल साइलो (Silo) एक लंबा, गहरा और सिलेंडर जैसा गड्ढा होता है, जिसके अंदर अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों को रखा जाता है।</p>
<p>
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के आधार पर रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन अपने देश के अंदर 119 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल के साइलो बना रहा है। ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने की क्षमता रखती हैं। हालांकि किसी को यह नहीं पता है कि इन साइलों में मिसाइल हैं या नहीं। अगर मिसाइल हैं भी तो क्या उनके ऊपर परमाणु हथियार लगे हैं या नहीं।</p>
<p>
प्लैनेट लैब्स के सह-संस्थापक और सीईओ विल मार्शल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में दो तस्वीरें दिखाई हैं, जिसमें स्पष्ट तौर पर मिसाइलों के साइलो दिख रहे हैं। विल मार्शल ने लिखा है कि चीन रेगिस्तान में 100 से ज्यादा परमाणु मिसाइल साइलो बना रहा है। पिछले साल उसने 100 से ज्यादा दा उइगर डिटेंशन कैंप बनाए थे, अब ये काम कर रहा है।</p>
<p>
चीन परमाणु हथियारों के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा ताकतवर देश हैं। उसके पास 250 से 350 परमाणु हथियार हैं। जबकि, अमेरिका के पास 5800 परमाणु  हथियार हैं, जिनमें से 1373 हमेशा मिसाइलों, बमवर्षकों और पनडुब्बियों में तैनात रहते हैं। वहीं, रूस के पास कुल मिलाकर 6375 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 1326 हमेशा तैनात रहते हैं। चीन के पास 50 से 75 ICBM मिसाइल हैं। चार परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बियां हैं। इन्हें जल्द ही बढ़ाकर 8 से 9 करने की तैयारी चल रही है। </p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago