अंतर्राष्ट्रीय

Made in India हथियारों की जबरदस्त मांग, इस देश ने कहा-सिर्फ इंडियन बैलिस्टिक मिसाइल पर भरोसा

Indian Missile: दुनिया में भारत के हथियारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। भारतीय फाइटर जेट से लेकर, टैंक, तोप, मिसाइलों की डिमांड दुनिया में बढ़ गई है। कई देश हैं जो भारतीय हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कई सौदा करना चाहते हैं। वियतनाम, फिलीपींस से लेकर आर्मीनिया तक भारत के हथियारों के दीवाने हैं। अब मिस्र ने भारत की स्वदेशी सतह से सतह मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय को खरदीने में रूचि दिखाई है। इसे लेकर मिस्र के सैन्य उत्पादन मंत्रालय ने भारत के रक्षा अनुसंधान औऱ विकास संगठन के साथ बातचीत करने की सूचना है। मिस्र ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत इस मिसाइल को खरीदना चाहता है। मिस्र भारत के हथियारों का दिवाना हो गया है। इससे पहले मिस्र का हल्के लड़ाकू विमान तेजस पर दिल आया था। मिस्र करीब 70 तेज फाइटर जेट भारत से खरीदना चाहता है

भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय की डिमांड

प्रलय मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम के तहत विकसित किए जा रहे एक्सोएटमॉस्फेरिक इंटरसेप्टर मिसाइल पृथ्वी डिफेंस व्हीकल और प्रहार टेक्टिकल मिसाइल के लिए विकसित टेक्नोलॉजी का मिला जुला रूप है। खाड़ी देशों की प्रसिद्ध डिफेंस वेबसाइट टेक्टिकल रिपोर्ट ने दावा किया है कि मिस्र के सैन्य उत्पादन मंत्रालय ने DRDO से इस मिसाइल के निर्माण को लेकर बातचीत की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र ने प्रलय मिसाइल के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की मांग भी की है। वह इस मिसाइल का घरेलू उत्पादन करने की अनुमति भी मांग रहा है। हालांकि, भारत की तरफ से इस डील को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- दुनिया में बढ़ी Made In India हथियारों की डिमांड- इस देश ने मांगा टैंक

रक्षा क्षेत्रों में हो सकते हैं दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते

बदा दें कि, 2022 में भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर सहमति बनी थी। इस समझौते पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मिस्र के समकक्ष जनरल मोहम्मद जकी ने साइन किया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को लेकर काफी मजबूती देखने को मिली। इसके साथ ही इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के ही राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी को बनाया गया है। माना जा रहा है कि, उनकी भारत यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्रों में कई और अहम समझौते हो सकते हैं।

कितनी ताकतवर है प्रलय

-प्रलय मिसाइल की ऑपरेशन रेंज 150 से 500 किलोमीटर है।
-प्रलय को विकसित करने की परियोजना को मार्च 2015 में 332.88 करोड़ के बजट के साथ स्वीकृत किया गया था।
-इसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत ने डिजाइन किया है।
-प्रयल मिसाइल का वजन 5 टन होती है।
-इसमें वॉरहेड के तौर पर 370 से 700 किलोग्राम का हाई एक्सप्लोसिव मटेरियल भरा होता है।
-यह मिसाइल टर्मिनल फेज में मैक 1 से मैक 1.6 की रफ्तार पकड़ सकती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago