अंतर्राष्ट्रीय

Russia का बड़ा बयान! भारत एक महाशक्ति है, हमारी दोस्‍ती दुनिया में मिसाल

Russia-India: पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के बीच रूस ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। जी हां, रूस ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि उसके लिए कोई सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो भारत है। भारत में रूस के उप राजदूत रोमन बाबुश्किन ने शनिवार को कहा कि रूस कभी भी भारत-चीन सीमा तनाव से फायदा नहीं उठाना चाहता। आज तक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रूस के उप राजदूत ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती ऐतिहासिक है और यह बनी रहेगी। रूस चाहता है कि भारत ऐसे ही तरक्की की राह पर अग्रसर रहे। दोनों देशों के बीच सहयोग हमेशा बराबर का रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और रूस दोनों ही देश आज एक बहुध्रुव‍ीय विश्‍व प्रणाली बनाना चाहते हैं, जहां सभी के साथ बराबरी का और न्‍यायपूर्ण व्‍यवहार हो।

रूस भारत और चीन के बीच हस्तक्षेप नहीं करेगा

अपने इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच एक भू-राजनीतिक मुद्दा है और रूस इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि दोनों देशों से संबंध हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। रोमन बाबुश्किन ने आगे कहा कि भारत के साथ रूस की दोस्ती दुनिया के लिए मिसाल बन सकती है। रूस की विदेश नीति में भारत प्राथमिक देशों में सबसे ऊंचा है।

ये भी पढ़े: पुतिन ने करी PM Modi की जमकर तारीफ! भारत से इतना खुश क्यों है रूस?

रूस देता है भारत का साथ

आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से रूस की अपेक्षाओं पर बाबुश्किन ने कहा कि ‘हम सभी देशों के लिए समान विकास चाहते हैं। रूस और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों पर उन्होंने कहा कि रूस हमेशा ‘मेक इन इंडिया’ मिशन का समर्थन करेगा। रूसी निवेशक भारत में व्यापार करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। भारत और अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों पर रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत एक जिम्‍मेदार महाशक्ति है। भारत की विदेश नीति स्‍वतंत्र है। वह किसी के दबाव में नहीं आता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका कई मोर्चों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago