अंतर्राष्ट्रीय

अब इन दो देशों के बीच छिड़ सकती है खतरनाक जंग! हेलमंड नदी के पानी के लिए खून बहाने को तैयार

Iran Afghanistan Conflict: दुनिया के देशों रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से ज्यादा का समय से जंग छिड़ी हुई है, लेकिन ये युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर विश्वस्तर पर हुआ है वहीं दो कट्टर इस्लामिक देश ईरान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध के हालात बनते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यहां लड़ाई पानी को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दोनों देशों की सेनाओं में बॉर्डर पर भिड़ंत हो गईं. इसमें चार सैनिकों के मौत की खबर सामने आई है। मृतक सैनिकों में तीन ईरानी सेना से और एक तालिबान से था।

रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सरकारी एजेंसी आईआरएनए ने इस्लामिक रिपब्लिक बॉर्डर पर हुई इस भिड़ंत की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार इनके बीच गोलीबारी ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत के बॉर्डर पर हुआ है।

क्या है विवाद?

दरअसल, दोनों देशों के बीच हेलमंड नदी के पानी को लेकर विवाद है। दोनों ही इस पानी पर अपना अधिकार जताते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच ये संघर्ष काफी गंभीर हो गया है। वहीं ईरान ने तालिबान पर आरोप लगाते हुए हेलमंड में पानी की कमी को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा तालिबान का कहना है कि उसने ईरान को पानी की आपूर्ति बंद नहीं की है।

ये भी पढ़े: नई जंग शुरू! ईरान को 50 साल बाद मिलेगा रूस का हवाई योद्धा सुखोई- 35, इजरायल का बनेगा काल

तालिबान ने ईरान को दी चेतावनी

इसके बाद अफगानिस्तानी तालिबान ने ईरान को चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के एक कमांडर हामिद खोरासानी ने कहा कि हम ईरान पर सिर्फ 24 घंटे में फतह मिल सकती है। इसके साथ ही तालिबान की तरफ से कहा गया कि ईरान ने ही सबसे पहले गोलीबारी शुरु की थी। तालिबानी कमांडर अब्दुल हामिद खोरासानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया। इसमें उसने आरोप लगाया कि ईरान ने ही उकसाने के लिए कार्रवाई की थी।

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान का कब्जा

दरअसल अगस्त 2021 से अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान का कब्जा है। हालांकि, वह सत्ता पर काबिज होने के लिए 2001 से ही प्रयास कर रहा था। लेकिन अमेरिका ने तालिबान को काबुल से भगा दिया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago