अंतर्राष्ट्रीय

भारत के चंद्रयान-3 के बाद इस दोस्‍त देश ने लगाया चांद पर अपना नंबर, इस दिन लॉन्च करेगा मून लैंडर

Japan Moon Mission: इस समय दुनियाभर में चंद्रमा पर कब्जे की होड़ मची हुई है और हर कोई देश चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर को उतारने की कोशिश में जुटा है। भारत का चंद्रयान-3 भी 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने का पहला प्रयास करेगा। इस दौरान जापान ने भी चंद्रमा पर अपने लैंडर को भेजने का ऐलान किया है। जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने बताया है कि 26 अगस्त को जापानी समयानुसार सुबर 9.24 बजे स्मार्ट लैंडर (SLIM) को भेजने की तैयारी कर रहा है। इस मून लैंडर को एच-2ए रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

खास क्यों जापान का मून मिशन?

स्मार्ट लैंडर या SLIM अपने नाम की ही तरह छोटे पैमाने का मून मिशन है, मगर इसमें कई बड़ी महत्वकांक्षाएं जुड़ी हैं। लैंडर का मुख्य उद्देश्य सटीक चंद्र लैंडिंग तकनीकों का प्रदर्शन करना है, जो अधिक चुनौतीपूर्ण लैंडिंग क्षेत्रों को और अधिक पहुंच योग्य बनाने में मदद करेगा। जापान का स्मार्ट लैंडर 7.9 फीट (2.4 मीटर) ऊंचा, 8.8 फीट (2.7 मीटर) चौड़ा और 5.6 फीट (1.7 मीटर) गहरा है।

चंद्रमा पर कहां उतरेगा मून लैंडर

SLIM का लक्ष्य अपने टारगेट पाइंट के 328 फीट (100 मीटर) के अंदर छूने का होगा। यह जरूरी है क्योंकि मिशन शिओली क्रेटर के भीतर लैंडिंग को टारगेट कर रहा है। यह चंद्रमा की सतह पर मारे नेक्टेरिस के भीतर एक ताजा, 984-फुट-चौड़ा खुला क्षेत्र हैं। यह क्षेत्र चंद्रमा के 13 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। इस साइट को जापा के सेलेन ऑर्बिटर के अवलोकन डेटा की मदद से खोजा गया था, जिसे 2009 में लॉन्च किया गया था।

ये भी पढ़े: china ने फेल करवाया रूस का लूना-25 मिशन! लॉन्चिंग में था शामिल, फेल होते ही बदले सुर

जापान खोज रहा सटीक लैंडिंग की टेक्निक

जापानी एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का कहना है कि भविष्य में सटीक लैंडिंग महत्वपूर्ण हो जाएगी। जैसे-जैसे सौर मंडल के बारे में मानवता का ज्ञान बढ़ता है, हमारी समझ को आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट, अत्यधिक दिलचस्प साइटों तक पहुंच और भी अधिक आवश्यक हो जाएगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago