North Korea के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने कई बड़े अफसरों को गोलियों से भुनवाया

<p>
उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बर्बरता के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। अब उसकी बहन किम यो जोंग के बारे में भी जान लिजिए। किम जोंग उन की बहन ने देश में सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। किम यो जोंग ने एक शीर्ष अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। किम यो जोंग के इस क्रूर आदेश से उत्‍तर कोरिया के अधिकारियों में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि किम यो जोंग ने सरकारी एजेंस‍ियों में सफाई अभियान चलाने के लिए कई अधिकारियों को गोली मारने का आदेश दिया है।</p>
<p>
रिपोर्ट में दो उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों के हवाले से कहा, 'प्‍योंगयांग में एक शीर्ष अध‍िकारी को गोली मारने की खबर अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हम नहीं जानते हैं कि किस अधिकारी को मारा गया है। हालांकि हमें अपने शीर्ष अधिकारी से पता चला है कि आरोपी अधिकारी को किम यो जोंग के आधार पर गोली मारा गया है।' सूत्रों ने कहा कि पिछले साल नवंबर महीने में सोने की तस्‍करी के बारे में सेंट्रल पार्टी को बताया गया था। इसके बाद दिसंबर महीने में देश के बॉर्डर सिक्‍यॉरिटी कमांड के कुल 10 सुरक्षा अधिकारियों को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा नौ अन्‍य लोगों को आजीवन जेल की सजा दी गई थी। किम यो जोंग उन लोगों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है जो यह बताता है कि लोग पार्टी की सत्‍ता को चुनौती दे रहे हैं।</p>
<p>
उत्‍तर कोरियाई सूत्रों ने बताया कि किम यो जोंग ने अपने भाई तानाशाह किम जोंग उन को इस बारे में बताया था। पार्टी के खिलाफ विद्रोह करने के लिए कई अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि किम यो जोंग के खिलाफ विरोध भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सेंट्रल पार्टी किम यो जोंग के आदेश पर रयांगगांग प्रांत के सभी अधिकारियों की समीक्षा कर रही है ताकि विद्रोहियों का पता लगाया जा सके। कई लोगों को राजनीतिक कैदियों के लिए बने शिविरों में डाल दिया गया है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago