शेर के बाल Saddhna Cut, देखने लिए चिड़ियाघर के सुपर मॉडल को देखने वालों की भारी भीड़!

जंगल के राजा शेर की बहादुरी की कहानी तो बहुत सुनी होगी, मगर आज हम जिस शेर के बारे में बात कर रहे हैं वो अपनी बहादुरी की लिए नहीं बल्कि अपने हेयरकट को लेकर जमकर चर्चा में छाया हुआ है। शेरों के बड़े ही लंबे और खूबसूरत बाल होते हैं। इतना ही नहीं उनका लुक इतना ज्यादा दमदार होता है कि उन्हें  देख अच्छे- अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। पर मजे कि बात इस शेर के हेयरस्टाइल के साथ कुछ ऐसा हो गया कि देखकर सबकी हंसी छूट रही है।

चीन में इन दिनों एक शेर की अनोखी हेयर स्टाइल खूब चर्चा में है। इस शेर को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक ग्वांगझोउ चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि चिड़ियाघर प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। लोग बाकी जानवरों को देखने की जगह सिर्फ उस शेर के बाड़े के पास ही भीड़ लगा रहे हैं। इस कारण ग्वांगझोउ चिड़ियाघर ने इस शेर के बाड़े को और ज्यादा बड़ा करने का फैसला किया है। इस शेर का नाम हैंग हैंग रखा गया है।

चीन का यह शेर सुपरमॉडल बना हुआ है

चिड़ियाघर के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैंग हैंग शेर के हेयर स्टाइल ने लोगों पर जादू किया हुआ है। कोई दूसरा शेर के बाल काटने की हिम्मत नहीं करेगा, लेकिन हमने उसे अलग लुक देने के लिए यह खतरा उठाया। उन्होंने बताया कि आमतौर पर शेरों के बाल इतने ज्यादा नहीं बढ़ते हैं, लेकिन ग्वांगझोउ में उच्च आद्रता के कारण इस शेर के बाल सुनहरे रंग के हो गए हैं। ऐसे में हमारा हैंग हैंग किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लग रहा है।

चिड़ियाघर के एक केयरटेकर ने कहा कि हैंग हैंग अपने बाकी साथियों के साथ भी काफी मिलनसार है। ऐसे में वह चिड़ियाघर आने वाले लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसे काफी छोटी उम्र में चिड़ियाघर लाया गया था, लेकिन अब वह जवान हो चुका है और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित भी कर रहा है। ऐसे में प्रबंधन से जुड़े सभी लोग इस शेर की सुविधाओं का खास ख्याल रख रहे हैं।

गर्मी के बावजूद नहीं काटे जा रहे शेर के बाल

ग्वांगझोउ दक्षिणी चीन का एक खूबसूरत शहर है। यहां रविवार को तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था। जबकि, इस महीने की शुरुआत में इस शहर का औसत तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड ही था। ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि बढ़ती गर्मी को देखकर चिड़ियाघर प्रशासन हैंग हैंग शेर के बाल को काट सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब प्रशासन ने कहा कि लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए फिलहाल इस फैसले को टाल दिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago