Hindi News

indianarrative

रूस का अगला कदम महाविनाशक! नहीं माने Zelensky तो तबाह हो जाएगा Ukraine

Russia Ukraine War Tactical Nuclear Bomb

Russia Tactical Nuclear Bomb: रूस हमले के चलते यूक्रेन भारी तबाही का सामना कर रहा है। यूक्रेन पर रूस (Russia-Ukraine War) का हमला जेलेंस्की के अकड़ का परिणाम है। अगर जेलेंस्की चाहे होते तो ये जंग कभी होती ही नहीं, लेकिन उन्होंने न तो रोकने की कोशिश की और न ही बातचीत करने की। लाखों लोगों की जिंदगी बरबाद और यूक्रेन को तबाह करने वाला कोई और नहीं बल्कि जेलेंस्की खुद है। अब ये जंग परमाणु हमले की ओर जाते नजर आ रहा है। क्योंकि, रूस ने कई बार धमकी दी है कि पश्चिमी देश नहीं माने तो वो परमाणु हमले का अंजाम देखेंगे। यूक्रेन पर रूस टैक्टिकल न्यूक्लियर (Russia Tactical Nuclear Bomb) बम गिरा सकता है जो महाविनाशक है। यह टैक्टिकल (Russia Nuclear Weapon) अटैक ठीक उसी तरह से विनाश करेगा जैसे जापान के हिराशिमा और नागासाकी में हुआ था।

यह भी पढ़ें- Ukraine पर परमाणु हमले को हरी झण्डी, ‘दोस्त’ बोले अब सोचने का समय नहीं

रूस ने धमकी दी है कि वो समय आने पर न्यूक्लियर वेपन का इस्तेमाल करने से जरा भी नहीं हिचकिचाएगा। पुतिन ने परमाणु हथियारों की ओर इशारा करते हुए धमकी दी है कि अगर यूक्रेन के कब्जा किए हुए इलाके पर अगर किसी ने हमला किया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। यहां तक कि रूसी राष्ट्रपति के करीबी दमित्री मेदवेदेव ने भी परमाणु हमले की धमकी दी है।

रूस के पास परमाणु बमों का जखिरा है
रूस के पास दुनिया में सबसे ज्‍यादा परमाणु बम हैं और इसी वजह से दुनिया में यूक्रेन को लेकर डर का माहौल है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि, पुतिन का हथियार वाला बयान कोई झांसा नहीं है। इसलिए यह युद्ध जितना जल्दी रूक जाए उतना ही अच्छा है। दरअसल, अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मतुाबकि रूस के पास इस समय 4,477 परमाणु हथियार हैं। इसमें 1,900 गैर रणनीतिक वारहेड हैं। बाकी बचे हथियार टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन हैं।

महाविनाशक है रूसी टैक्टिकल न्‍यूक्लियर वेपन
रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्टिकल परमाणु वॉरहेड को इस तरह से बनाया गया है कि उनका सीमित युद्धक्षेत्र में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए किसी टैंक के जत्थे या अगर समुद्र में इस्तेमाल किया गया तो एक एयरक्राफ्ट कैरियर बैटल ग्रुप को तबाह किया जा सकता है। इस तरह के वॉरहेड में 10 से लेकर 100 किलोटन डायनामाइट की ताकत होती है। इसे कम क्षमता का परमाणु बम भी कहा जाता है। इससे उलट रूस के पास जो सबसे ताकतवर ‘स्‍ट्रेटजिक’ परमाणु बम है, उसमें 500 से लेकर 800 किलोटन तक विस्‍फोटक की क्षमता होती है। इस परमाणु बम की मदद से पूरे के पूरे शहर को राख के ढेर में बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका पर बरसे Putin, बोले- तुमने तो भारत को भी नहीं छोड़ा, रूस से दूर रहना

पूरी तरह तबाह हो जाएगा यूक्रेन
टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन को कम क्षमता बताना भ्रम जैसा है, क्योंकि इन बमों की विस्फोटक ताकत 10 से 100 किलोटन डायनामाइट तक होती है जिससे व्यापक तबाही मच सकती है। जिस तरह से अमेरिका के गिराए परमाणु बम हिरोशिमा और नागासाकी में तबाही मचाये थे उसी तरह ये भी बम मचा सकते हैं। वैज्ञानिक एलेक्‍स वेल्‍लेरस्‍टीन की माने तो, स्ट्रेटजिक और टैक्टिकल परमाणु हथियारों में मुख्‍य अंतर उनकी विस्‍फोटक क्षमता नहीं बल्कि उनका लक्ष्‍य होता है। उन्‍होंने कहा कि जापान में गिराए गए परमाणु बम का मकसद ‘स्‍ट्रेटजिक’ था ताकि जापान के आत्‍मविश्‍वास को तोड़ा जा सके और उन्‍हें आत्‍मसमर्पण के लिए मजबूर किया जा सके। ऐसे में अगर रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमला कर दिया तो यूक्रेन को तबाह होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। इसके साथ ही पूरी दुनिया इसका असर देखेगी। विश्व काफी पीछे चला जाएगा और ऐसा भी हो सकता है कि, दुनिया में परमाणु युद्ध न छिड़ जए। यही वजह है कि, दुनिया अब चाहती है कि यह युद्ध अब जल्द से जल्द खत्म हो।