Video: ओमान की खाड़ी में शुरू हो गया युद्ध? ईरान की नौसेना का सबसे बड़ा जहाज डूबा

बुधवार को ओमान की खाड़ी में ईरान का एक जहाज डूब गया। अभी इसके हादसे की वजह मालूम नहीं है, लेकिन जब यह जहाज समुद्र में डूबा तब इसमें आग लगी हुई थी। ईरान की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और तसनीम ने यह जानकारी दी है। खर्ग नाम के इस जहाज को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह डूब गया। इस जहाज का नाम खर्ग द्वीप पर रखा गया है, जो ईरान का प्रमुख तेल टर्मिनल है। जानकारी के मुताबिक देर रात 2।25 बजे इस जहाज में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने इसे बुझाने की पूरी कोशिश की। मगर कोशिशें बेकार रहीं। यह जहाज ईरान के जस्क (Jask) बंदरगाह के पास डूबा। यह तेहरान से करीब 1270 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हादसा स्ट्रेट ऑफ हॉरमूज के पास हुआ है, जो फारस की खाड़ी का एक संकरा रास्ता है।

BREAKING 🚨 Largest ship in the Iran’s navy “Kharg” caught fire and sank in the Gulf of Oman pic.twitter.com/Rs5oZUI3B0

— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 2, 2021

यूएस नेशनल ओसियेनिक एंड एटमसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने जहाज में लगी आग का पता अंतरिक्ष में सेटेलाइट के जरिए लगा लिया था। उसने ईरानी मीडिया के रिपोर्ट किए जाने से पहले ही इसकी सूचना दे दी थी।

यह जहाज ईरान की नौसेना की ताकत बढ़ाने में सक्षम था। भारी से भारी कार्गो उठाने में सक्षम इस जहाज से हेलिकॉप्टर्स की लॉन्चिंग भी की जा सकती है। इस जहाज का निर्माण 1977 में ब्रिटेन में हुआ था और 1984 में इसे नौसेना में शामिल किया गया था। इसके लिए ईरान को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। करीब पांच साल तक बातचीत के बाद यह जहाज ईरान को मिला था। आग के पीछे की वजह को लेकर ईरान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि 2019 से ओमान की खाड़ी में आए दिन इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो रही हैं। अमेरिकी नौसेना ने बाद में आरोप लगाया था कि ईरान उनके जहाजों को निशाना बना रहा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago