अंतर्राष्ट्रीय

हिंद महासागर में Jinping का जासूसी जहाज, भारत अपने इस नए प्लान से करेगा भस्म

India Agni Missile Test: चीन के एक और जासूसी जहाज यूआन वांग ने हिंद महासागर में हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में अब भारत और चीन के बीच हिंद महासागर तनाव का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। दरअसल, भारत के लंबी दूरी के मिसाइल के परीक्षण के ठीक पहले चीन ने पिछले दिनों अपने जासूसी जहाज यूआन वांग 6 को हिंद महासागर में भेज दिया था। जिसके बाद भारत ने अपने मिसाइल परीक्षण को टाल दिया था। लेकिन इसी कड़ी में आज ताजा खुलासा हुआ है कि चीन का एक और जासूसी जहाज अब हिंद महासागर में पहुंच गया है। इस जहाज का नाम यूआन वांग-5 है जो अभी इंडोनेशिया (Indonesia) के लोमबोक स्‍ट्रेट से हिंद महासागर में दाखिल हुआ है। याद दिला दे ये वही यही वही जासूसी जहाज है जिसने भारत के विरोध के बाद भी पिछले दिनों श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर डेरा डाला था। इस बीच भारत ने भी मिसाइल परीक्षण का ताजा ऐलान करके अपने सख्‍त इरादे जाहिर कर दिए हैं।

बता दें, भारत ने एक और नोट‍िफिकेशन जारी किया है और बंगाल की खाड़ी में नो फ्लाई जोन को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। भारत ने इस नोटिस को अपने आगामी मिसाइल परीक्षण को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया है। नोटिस को देखकर माना जा रहा है कि इसकी मारक क्षमता 2000 किमी के आसपास होगी। भारत की इस मिसाइल को 23-24 नवंबर के बीच में ओडिसा से टेस्‍ट किया जाना है। भारत के इस ऐलान के बीच चीन ने पहले एक और अब दूसरा स्‍पेस और मिसाइल ट्रैकिंग जहाज हिंद महासागर में भेज दिया है।

ये भी पढ़े: China ने बनाया नया हथियार, दुनिया में मचा हाहाकार, मिसाइलों के साथ दिखा ड्रैगन का बॉम्बर

अभी कहां चीनी जहाज?

चीन का पहला जासूसी जहाज यूआन वांग 6 अभी हिंद महासागर में मौजूद है और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्र में डेरा डाले हुए है। वहीं दूसरा जहाज युआन वांग-5 इंडोनेशिया के लोमबोक स्‍ट्रेट के रास्‍ते हिंद महासागर में घुसा है। भारत इससे पहले 10 और 11 नवंबर को इस मिसाइल का परीक्षण करने वाला था लेकिन चीनी जासूसी जहाज के आने के बाद उसे टाल दिया था। भारत की ओर से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक यह मिसाइल 2200 किमी तक मार करने में सक्षम है।

इस बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि मिसाइल भारत की सबमरीन से लॉन्‍च की जाने वाली के-4 मिसाइल है, वहीं अन्‍य खबरों में कहा गया है कि यह अग्नि सीरिज की मिसाइल है। भारत की पनडुब्‍बी से दागे जाने वाली मिसाइल के-4 की मारक क्षमता 3500 किमी है। चीन का दूसरा जासूसी जहाज यूआन वांग 5 अभी इंडोनेशिया के बाली के पास स्थित है। यह जहाज लोमबोक स्‍ट्रेट से घुसा है जो जावा और सुमात्रा के बीच स्थित है। यह उन तीन बड़े रास्‍तों में शामिल है जहां से चीन के जहाज प्रशांत महासागर से हिंद महासागर में घुसते हैं। दो अन्‍य रास्‍ते मलक्‍का स्‍ट्रेट और सुंडा स्‍ट्रेट हैं।

भारत के मिसाइल टेस्‍ट पर चीन की नजर?

बताया जा अहा है चीन अपना एक अंतरिक्ष मिशन भेज रहा है जो 15 से 20 नवंबर के बीच रवाना होगा। इसकी निगरानी के लिए चीन ने इन दोनों ही जासूसी जहाजों को भेजा है। चीन इसके जरिए एक तीर से दो शिकार कर रहा है और भारत के मिसाइल टेस्‍ट पर भी नजर रखना चाहता है। भारत की अग्नि या के-4 मिसाइलें चीन पर परमाणु हमला करने की क्षमता रखती हैं। भारत अगर के-4 मिसाइल का परीक्षण करता है तो इससे उसका परमाणु ट्रायड काफी प्रभावी हो जाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago