Corona के नए वैरिएंट से दुनिया में हड़कंप, WHO की इमरजेंसी मीटिंग, UK ने 6 अफ्रीकी देशों से आने वाली फ्लाइट्स किए सस्पेंड

<p>
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड के नए खतरनाक वैरिएंट  B.1.1.529 से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। इसे देखते हुए WHO ने शुक्रवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने भी बोत्सवाना में मिले नए वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी।  जर्मनी ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका से अधिकतर यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इटली ने अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। यूरोपियन यूनियन भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इजरायल में दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट का एक केस मिला है।</p>
<p>
ब्रिटेन ने नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अफ्रीका के 6 देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर फिलहाल रोक लगा दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी शामिल हैं। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी साजिद जाविद ने बताया- देश की हेल्थ एजेंसी नए वैरिएंट की जांच कर रही है। हमें और डेटा की जरूरत है, लेकिन हम सावधानी बरत रहे हैं। इन 6 अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में डाला जाएगा और ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को क्वारैंटाइन में रहना होगा।</p>
<p>
भारत की बात करें तो अब तक भारत में B.1.1.529 कोविड वैरिएंट का एक भी केस नहीं देखा गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में लिखा है कि कोविड B.1.1.529 वैरिएंट बहुत अधिक म्यूटेड है। इसका देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में वीजा प्रतिबंधों में ढिलाई और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने आगे बाते है कि रिस्क वाले देशों से आ रहे लोगों को बारीकी से ट्रैक और टेस्ट किया जाना चाहिए।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago