अंतर्राष्ट्रीय

New Zealand में समुद्र से बाहर फंसी व्हेल मछलियां, फिर तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

न्यूजीलैंड (New Zealand) में अजीबोगरीब घटना सामने है। यहां पिछले एक हफ्ते में 400 से भी ज्‍यादा व्हेल मछलियों (whale fishes) की मौत हो चुकी है। जरूरी बात ये है कि इनमें से ज्‍यादातर मछलियों को मारा गया है। 12 अक्‍टूबर को न्यूजीलैंड के पिट द्वीप पर 240 पायलट व्हेल मछलियों के मरने की पुष्टि हुई है। दरअसल, ये व्हेल मछलियां समुद्र के किनारे फंसी हुईं थी। न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्हेल मछलियां ऐसी जगह फंसी थी कि बचाव अभियान था। उन्‍हें आंशका थी कि अगर मछलियों को दोबारा पानी में भेजने की कोशिश की तो ये खतरनाक शार्क व्हेल इंसानों पर हमला कर सकती हैं।

परेशान करने वाली घटना

चैरिटी प्रोजेक्ट जोनाह के जनरल मैनेजर डैरेन ग्रोवर ने बताया है कि क्षेत्र में पर्याप्त लोग भी नहीं थे जो इन्हें पानी में दोबारा भेजने में मदद कर सकें। ये चैरिटी व्हेल मछलियों के लिए काम करती है। चाथम द्वीप पर 215 व्हेल मछलियां मिलने के बाद संगठन ने फेसबुक पर बताया था कि मछलियों का बड़े पैमाने पर फंसना परेशान करने वाली घटनाएं है।

न्यूजीलैंड की इस घटना ने सभी को चौंका दिया है, क्‍योंकि व्हेल बीचिंग समुद्री विज्ञान की सबसे रहस्यमय घटनाओं में से एक है, जिसे समुद्री जीवविज्ञानी अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि तट के बहुत करीब आने की वजह से व्हेल मछलियां फंस जाती हैं, जिसके बाद उनकी वापसी मुश्किल होती है।

ये भी पढ़े: ‘प्रकृति की गोद’ में एक साथ आराम फरमाते नजर आये कुत्ता और बिल्ली, क्यूट वीडियो देख खुश हो जायेगा मन

क्‍या पहली बार फंसी इतनी ज्यादा मछलियां

पिट और चाथम द्वीप, इस समूह के सबसे बड़े द्वीप हैं जो न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट से लगभग 840 किमी की दूर पर है। इस बड़े चाथम द्वीप पर लगभग 800 और पिट द्वीप पर 40 लोग रहते हैं। वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि बड़े पैमाने पर मछलियां किनारे पर कैसे फंस जाती हैं। चाथम द्वीप समूह पर 1918 में सबसे बड़ी संख्या में मछलियां फंस गई थीं, उस समय इस घटना में 1000 से ज्‍यादा जानवरों की मौत हुई थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago