बोको हरम के आतंकी सरगना ने खुद को बम से उड़ाया, 300 स्कूली लड़कियों को किया था अगवा

अफ्रीका में आतंक मचाने वाला खुंखार आतंकी संगठन बोको हराम का लीडर अबुबकर शेकऊ (Boko Haram Leader Abubakar Shekau Dead) ने खुद को बम से उड़ा कर आत्महत्या कर ली है। उसने दुश्मन संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) के जिहादी आतंकियों के साथ लड़ाई के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया। बताते चलें कि, करीब दो हफ्ते पहले भी शेकऊ की मौत की खबर आई थी लेकिन तब इसकी पुष्टी नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार इस्लामिक स्टेट ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है।

इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने ISWAP के हवाले से दी है ऑडियो रिकॉर्डिंग में ISWAP का नेत अबू मुसाब अल-बारनवी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, शेकऊ ने धरती पर अपमानित होने के बजाय उसने खुद को विस्फोट से उड़ाकर मार लिया है। ये ऑडियो एएफपी को उसी सूत्र से मिला है, जो पहले से समूह से संबंधित जानकारी देता रहा है। हालांकि बोको हराम ने अभी तक शेकऊ की मौत की पुष्टि नहीं की है, बोको हराम ने नाइजीरिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में काफी आतंक मचाया है और बड़ी संख्या में लोगों की हत्याएं की हैं।

नाइजीरिया सेना का कहना है कि वह इस इस मामले में अभी जांच कर रही है, ऑडियो में आईएसडब्लूएपी ने बताया है कि कैसे संबीसा के जंगलों में बोको हराम के ठिकाने तक आतंकी भेजे गए। उस वक्त शेकऊ अपने घर में बैठा हुआ था। वह वहां से भागता रहा और इस्लामिक स्टेट के आतंकी उसे ढूंढते रहे। जब वह झाड़ियों में छिपा मिला तो उससे और उसके साथियों से कहा गया कि वह सरेंडर कर दे और पश्चाताप करने के लिए तैयार हो जाए, लेकिन शेकऊ ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और खुद को बम से उड़ा लिया।

2014में 300स्कूल की लड़कियों को किया था अगवा

अबुबकर शेकऊ ने 2014में एक साथ करीब 300लड़कियों को उनके स्कूल से अगवा कर लिया था, इसके बाद वो सुर्खियों में आया, अबतक उसे कई बार मृत घोषित किया जा चुका है लेकिन मौत की पुष्टि होने की बात अब की गई है। देश की सेना भी इस खूंखार संगठन से निपटने के लिए इसके ठिकानों पर हवाई हमले करती है। इससे जुडे़ कई लोगों को भी अब तक पकड़ा जा चुका है। बोको हराम की शुरुआत से लेकर अभी तक 40हजार से अधिक लोगों को मारा जा चुका है, इसके आतंक से बचने के लिए 20लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

2002में हुई थी बोको हराम की स्थापना

बता दें कि बोको हरम की स्थापना 2002 में हुई थी। इस संगठन की नींव मोहम्मद यूसुफ ने रखी थी। नाइजीरिया की स्थानीय भाषा में बोको का मतलब 'वेस्टर्न एजुकेशन की मुखालफत करना है। लेकिन 2013 में अमेरिका ने बोको हरम को आतंकी संगठन घोषित कर दिया। इस संगठन को पहले नाइजीरिया में इस्लाम को बढ़ाने और उसे शुद्ध करने के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में ये हिंसक संगठन बन गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago