अंतर्राष्ट्रीय

North Korea का सनकी तानाशाह परमाणु हमले का अभ्यास कर अपने दुश्मनों दे रहा चेतावनी!

North Korea का सनकी तानाशाह की नापाक हरकतें लगातार बढ़ने से उसके दुश्मन देशों मे एक भय सा माहौल हमेशा बना रहता है। नार्थ कोरिया इन दिनों अपने सभी परमाणु  हथियारों का परीक्षण कर रहा है। नार्थ कोरिया का शासक किम जोंग उन हथियार बनाने वाले सभी कारखानों का निरीक्षण कर रहे है। साथ ही वो अपने दुश्मन देशों को संकेत देना चाह रहे कि अगर कोई भी नॉर्थ कोरिया के तरफ गलत नजरिया रखेगा तो उसकी खैर नहीं है,यानी नार्थ कोरिया उसपर हमला कर सकता है। नार्थ कोरिया ने शनिवार को परमाणु हमले का अभ्यास भी किया।

बताया जा रहा है कि साउथ कोरिया का अमेरिका के साथ बढ़ती दोस्ती से North Korea बौखलाया हुआ है।लिहाजा उसने अपने दुश्मनों को चेतावनी देने के लिए कभी मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है तो कभी परमाणु हमला का मॉक ड्रिल कर रहा है।

सामरिक परमाणु हमले का अभ्यास

North Korea ने शनिवार को एक बार फिर एक मॉक ड्रिल किया जिसमें उसने Tactical Nuclear Attack का अभ्यास किया। इस अभ्यास सत्र में नॉर्थ कोरिया ने दो लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें शामिल की थीं। राज्य मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि नेता किम जोंग उन ने जहाज निर्माण और युद्ध सामग्री कारखानों का भी निरीक्षण किया।

दुश्मनों को चेतावनी देने के लिए किया गया अभ्यास

स्थानीय समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि यह अभ्यास शनिवार सुबह “दुश्मनों को चेतावनी देने” के लिए किया गया था ताकि देश हर समय परमाणु युद्ध की स्थिति के लिए तैयार रहेगा। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सेना एक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। दोनों देशों के इस सैन्य अभ्यास के कारण नॉर्थ कोरिया ने फिर से वाशिंगटन और सियोल के खिलाफ अपने सैन्य प्रतिरोध बढ़ाने की कसम खाई हुई है।

बताया जा रहा है कि नार्थ कोरिया शनिवार सुबह परमाणु हथियार ले जाने वाली दो क्रूज मिसाइलों को प्रायद्वीप के पश्चिमी सागर की ओर दागा। साथ ही 150 मीटर की पूर्व निर्धारित ऊंचाई पर 1,500 किलोमीटर तक मिसाइलों ने उड़ान भरी।

हथियार बनाने वाले कारखानों का किम ने किया दौरा

जानकारी के मुताबिक नार्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने देश के लिए हथियार बनाने वाले कारखानों का भी दौरा किया। ये दौरान किम ने प्योंगयांग के नौसैनिक बलों को मजबूत करने पर जोर देने के लिए किया।

यह भी पढ़ें-रूस ने तैनात की दुनिया की सबसे खौफनाक परमाणु मिसाइल? नाटो देश की टेंशन बढ़ी, जानें ताकत

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago