Pakistan की इंटरनेशनल बेइज्जति, सर्बिया में तैनात राजदूत ने कहा भूखे पेट कब तक चुप रहें इमरान खान! जारी किया वीडियो- देखें

पाकिस्तान की इमरान खान और उनके अफसरों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चली है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विदेशों में स्थित पाकिस्तानी दूतावासों की है। जहां कई महीनों से तनख्वाह नहीं पहुंची हैं। विदेशों में काम कर रहे पाकिस्तानी अधिकारियों के परिवारों के हालात बेहद खराब हैं। उनके बच्चों की फीस नहीं भरी जा सकी है। स्कूलों ने बच्चों का नाम काट दिया है।

विदेशों में पाकिस्तानी मिशनों का बुरा हाल देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमरान सरकार किस दौर से गुजर रही है। बदतरीन इकोनॉमी के कारण आम लोगों का तो जिंदगी मुहाल हो चुकी है। इमरान खान खुद भी कई बार खस्ताहाल माली हालात का रोना रो चुके हैं। बताया जाता है कि सर्बिया में तैनात पाकिस्तानी अधिकारियों के पास खाने-पीने और खर्चा चलाने का भी पैसा नहीं बचा है। इन हालातों से जूझते हुए सर्बिया में पाकिस्तान एंबेसी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर महीनों से सैलरी नहीं मिलने की शिकायत की गई है।

एंबेसी ने ट्वीट कर कहा है कि महंगाई ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आप (इमरान खान) कब तक उम्मीद करते हैं कि हम सरकारी अधिकारी चुप रहेंगे और पिछले 3महीनों से बिना सैलरी के आपके लिए काम करते रहेंगे। हमारे बच्चों को फीस न भुगतान करने के कारण स्कूल से बाहर कर दिया गया है। क्या यही नया पाकिस्तान है? एक और ट्वीट में एंबेसी ने कहा है कि मुझे माफ कीजिएगा इमरान खान। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं बचा था।

This video is for those people who say that India is not safe.

rest you yourself are smart…#Serbia #ImranKhan #imrankhanPTI #NayaPakistan

Ghabrana Nahi Hai….. pic.twitter.com/rvJHgWVL9s

— Joya Khan (@joyakhan_joya) December 3, 2021

डॉक्टर अर्स्लन खालिद पीएम इमरान खान के डिजिटल मीडिया के लिए फोकल पर्सन हैं। मामले को लेकर उन्होंने कहा है कि विदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सर्बिया में पाकिस्तान के दूतावास का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है और पाकिस्तान विदेश मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट के साथ एक समझौता कर 3 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया है। पकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कर्ज महंगे ब्याज दर पर लिया गया है। पाकिस्तान चीन के साथ भी कई बिलियन कर्ज के तले डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर भारत, पाकिस्तान के साथ दुनिया भर के लोग इस ट्वीट पर पाकिस्तान सरकार और इमरान खान की खिल्ली उड़ाई है। कई लोगों ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की बेइज्जती बताया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago