UN में उल्टी पड़ी Pakistan की चाल, भारत संग इन पांच देशों ने भी पूरी दुनिया के सामने कर दी बेइज्जती

<div id="cke_pastebin">
<p>
पाकिस्तान लगातार भारत के कामों में अडंगा लगाता रहता है। पाकिस्तान का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में जो पहला खयाल आता है वो आतंकवाद का आता है। क्योंकि, आतंकवाद को पाकिस्तान ने ही जन्म दिया है और इसके दम पर पाकिस्तान ने दुनिया भर में काफी आतंक मचाया। इन आतंकियों को पाकिस्तान खासकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है। जम्मू-कश्मीर में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश करता है। वहीं, यूएन में जब भी पाकिस्तान और भारत आमने सामने हुए हैं, इंडिया ने जमकर पाकिस्तान को घेरा है। अब एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान की पूरी दुनिया के सामने बेइज्जती की है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, पांच और देशों ने पाकिस्तान की हेकड़ी उतार दी है।</p>
<p>
दरअसल, एक भारतीय नागरिक को संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल करने के पाकिस्तानी प्रयास को भारत सहित पांच देशों ने खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति में गोविंद पटनायक दुग्गीवालसा को शामिल करने की योजना बनाई थी। पाकिस्तान सरकार का दावा था कि वह देश में आतंकवादी हमलों में शामिल थे। भारत का समर्थन करने वाले देश यूके, यूएस, फ्रांस और अल्बानिया हैं। इनमें से तीन देश सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं, जबकि अल्बानिया इस महीने के लिए परिषद का अध्यक्ष है। 2020 में भी इसी नाम को समिति के 5 सदस्यों ने खारिज कर दिया था। उसे फिर से सूचीबद्ध करने की पाकिस्तान की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का समय बर्बाद करने के रूप में देखा जा रहा है।</p>
<p>
भारतीय राजदूत टीए. एस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में उस दौरान इसे आतंकवाद को धार्मिक रंग देकर राजनीतिकरण करने की पाकिस्तान की कोशिश करार दिया। पिछले हफ्ते चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सूची में शामिल करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भारतीय नागरिक को इसमें सूचीबद्ध करने के पाकिस्तान के प्रयास को UNSC के सभी सदस्यों ने खारिज कर दिया है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago