Pakistan! बर्बादी के मुहाने पर, अरबपति Mian Mansha ने कहा Kashmir छोड़ो मुल्क बचाओ, वरना हम कहीं…

भारत से अलग होने के बाद से ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के नाम पर राजनीति कर रहा है। अब भी पाकिस्तान की सत्ता में कोई भी काबिज होता है वो कश्मीर राग ही अलापता है। लेकिन, सत्ता के खेल को अब जनता समझ चुकी है। सरकार भले इस बात को दुनिया से छुपा रही है लेकिन, यह सही है कि पाकिस्तान की आवाम अब कश्मीर से थक चूकी है। पाकिस्तान की जनता भारत संग रिश्ते मजबूत करने की मांग शुरू कर दी है। पाकिस्तान इस वक्त बड़ी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। पाकिस्तान से सबसे बड़े बिजनसमैन भी यह बात मान रहे हैं कि, भारत संग रिश्ते अच्छे होने चाहिए। इसी में देश और जनता की भलाई है। मुल्क को कश्मीर राग अलापना छोड़ना होगा। उन्होंने तो पाकिस्तान से यह तक सवाल कर दिया कि, क्या भारत संग व्यापार बंद करने से कश्मीर मिल गया।

कश्मीर के नाम पर बलि का बकरा बन रही पाकिस्तान की जनता

अहम मुद्दे पर आने से पहले ये बता ना जरूरी है कि, पाकिस्तान में इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। खाने की चीजों के दाम आसमान छू रही हैं। आटा हो या चावल, खाने का तेल हो या फिर दाल हर एक के दामों में भारी वृद्धि आ चुकी है। पाकिस्तान की सरकार कश्मीर राग अलाप कर अपनी राजनीति चमकाती है। हकिकत यह है कि बलूचिस्तान और पीओकी भी भारत का ही है। यह बात अब पाक की जनता को अच्छे समझ आने लगा है कि, बलूचिस्तान, पीओके और कश्मीर के चक्कर में उनकी सरकारों ने अपनी राजनीति के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया है। भारत संग व्यापर बंद कर जनता को भूखमरी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया।

Watch : Reopen borders with #India, did you get #Kashmir by stopping trade with India? Says #Pakistan Business Tycoon Mian Mansha https://t.co/ssmjHT75oR pic.twitter.com/3IEXW3fgwi

— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) June 6, 2022

पाकिस्तान के 'अंबानी' ने कहा- क्या कश्मीर मिल गया?

अब आते हैं उस बात पर जिसपर पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स अरबपति बिजनसमैन मियां मांशा ने अपनी बात रखी है। आगे बढ़ने से पहले बता दें कि, मियां मांशा को पाकिस्तान का 'अंबानी' कहा जाता है।  उन्होंने पाकिस्तान में आई अर्थव्यवस्था संकट से निकलने के लिए भारत के साथ व्यापारिक संबंधों की बहाली करने की बात कही है। उन्होंने शाहबाज सरकार से पूछा है कि, क्या भारत के साथ व्यापार बंद करके आपको कश्मीर मिल गया? पाकिस्तान के बड़े चैनलों में से एक जियो न्यूज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें भारत के साथ व्यापार को शुरू करना चाहिए। हमारे संबंध अच्छे होंगे, हमारे बिजनसमैन उनके बिजनसमैन के साथ काम करेंगे। उन्होंने पूछा कि, क्या हमने अब तक जो कुछ किया उससे हमें कश्मीर मिल गया?' इससे पहले भी मिया मंशा ये कह चुके हैं कि, पाकिस्‍तान के हर मर्ज की दवा की जा सकती है, बशर्ते आपको भारत की राह पर चलना होगा।

FATF की ग्रे लिस्ट से निकले का विकल्प है भारत

पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स मांशा का कहना है कि, अगर पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर निकालना है तो इसके लिए भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने होंगे और व्यापार शुरु करने होंगे। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब, शाहबाज सरकार IMF के आगे झुकते हुए देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 रुपये की वृद्धि कर दी है। यहां तक बिजली और गैस के दामों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही पाकिस्तान खाद्यान संकट से भी जूझ रहा है। यहां तक की गेहूं के दाम 70 रुपये प्रति किलो सो भी ऊपर भाग गया है।

कौन हैं मियां मांशा?

मियां मांशा पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स अरबपति बिजनसमैन हैं। साथ ही उन्हें पाकिस्तान का 'अंबानी' कहा जाता है। उन्होंने टेक्‍सटाइल, बैंकिंग, कार निर्माण, सीमेंट, ऊर्जा, डेयरी, कृषि, रियल स्‍टेट और अन्‍य क्षेत्रों में विशाल साम्राज्‍य खड़ा किया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने भारत के साथ रिश्ते की बात कही है। इससे पहले भी कई बार भारत संग रिश्ते मजबूत करने की बात कही है। क्योंकि, उन्हें अच्छे से पता है कि आज भारत पूरी दुनिया में तेजी से उभर रहा है। पूरी दुनिया इंडिया के साथ हर एक क्षेत्र में जु़ड़ना चाहती है। चाहे अमेरिका हो या फिर ब्रिटेन हर देश भारत संग रिश्ते मजबूत करना चाहता है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि, हम स्थायी दुश्मन नहीं हैं। हमारी भारत के साथ बातचीत अभी भी चल रही है। हमें शांति को अपनाना चाहिए। भारत के पास टेक्नोलॉजी है औऱ हमारे पास भी कुछ चीजें हैं जिन्हें हम उन्हें दे सकते हैं। हमे चीजों का हल निकालना होगा। अब यह बात तो साफ हो गया है कि, पाकिस्तान के बड़े से बड़े बिजनसमैन को दिखने लगा है कि, कश्मीर राग अलापने से कुछ नहीं होने वाला। इसे भूल जाना ही अच्छा है और इंडिया संग रिश्ते मजबूत कर देश के हित में काम करना चाहिए। जिससे जनता के साथ ही देश को भी फायदा होगा।

Vivek Yadav

Writer

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago