Prophet Muhammad Issue: नूपुर शर्मा पर पाकिस्तानी मौलाना का फतवा, कट्टरपंथियों की छाती हो गईं चाख़- गौर से देखें क्या कहा!

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ पर नूपुर शर्मा को लेकर देशभर में जमकर हंगामा किया जा रहा है। कट्टरपंथियों की हलक से आवाज बाहर आने लगी है और इन्हें बैठे बीठाए नया मुद्दा मिल गया अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए। ये मामला सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के इस्लामिक देशों में भी जमकर गरमाया हुआ है और इसमें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हाथ रहा है। जिसने सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज को फैला कर आग लगाई है। इस्लामिक देशों को अब धीरे-धीरे असलियत पता चलने लगी है। जिसके बाद बाद वो पीछे हटते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन लेते नजर आ रहा है। इसके साथ ही अब पाकिस्तान के जाने माने मौलाना इंजीनियर मोहम्मद अली ने खुलकर नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम पैनलिस्ट ने पहले नूपुर शर्मा को भड़काया और इसके जवाब में बीजेपी की निलंबित नेता ने पैगंबर के बारे में टिप्पणी की।

पाकिस्‍तानी मौलाना ने कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान है जिसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी में बात की है। मौलाना अली ने कहा कि हमें इस पूरे विवाद में पूरे माहौल को देखना होगा। उन्‍होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के अंदाज से यह पता चल जाएगा कि वह पलटवार कर रही है। नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर आप इस तरह से बात करेंगे तो हम भी ये कहेंगे। उन्‍होंने कहा कि पहला मुजरिम वह मुसलमान है जिसने किसी के धर्म के बारे में लाइव टीवी प्रोग्राम में बात की।

Ecumenical #Salafi Engineer Muhammad Ali Mirza: The real culprit is the Muslim guy who first mocked Hindu religion in the live TV show. #BJP leader [Nupur Sharma] made remarks about the Prophet in rebuttal. Islam does not allow us to mock other religions. pic.twitter.com/P3kliMuLri

— SAMRI (@SAMRIReports) June 16, 2022

मैलाना इंजीनियर मोहम्मद अली से पहले भी कई पाकिस्तानी बुद्धिजीवियों ने नूपुर शर्मा को बेकसूर बताया है।  मौलाना इंजीनिय मोहम्मद अली  ने कहा कि, यह कुरान के मुताबिक नहीं है कि आप किसी के धर्म के बारे में मजाक उड़ाएं जबकि वह आपका कोई विरोधी धर्म हो। दूसरे धर्म के लोगों के साथ बहस करते समय हमें भाषा का ध्‍यान रखना चाहिए और अल्‍लाह ने हमें इसका संदेश दिया है।

इसे भी देखेंः पाकिस्तान-नीदरलैण्ड समेत कई देशों से उठी नूपुर शर्मा के हक में आवाज

मौलाना मोहम्मद अली ने कहा कि नूपुर विवाद में अरब देशों के लोग एसी में बैठकर माहौल को भड़का रहे हैं जबकि भारत में लोग भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस वाले उन्‍हें जवाब दे रहे हैं। उन्होंने इस एक अंतरराष्ट्रीय राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि, इमरान खान कहते थे कि भारत अमेरिका से भी ल रहा है और रूस से भी ले रहा है। अब भारत और खान को पता चल गया होगा अमेरिका जिसे चाहे उसे झुका सकता है। अरब देश उनके गुलाम हैं जिनकी रूस से नहीं बनती है। इन देशों ने अरब देशों को भारत के खिलाफ उकसाया। इससे पहले कई बड़े-बड़े मामले आए हैं जिन पर अरब देशों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब रूस को लेकर भारत पर दबाव बनाने के लिए अरब देशों को उकसाया गया। बता दें कि, पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी और एंकर शफात अली उनके समर्थन में हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago