अंतर्राष्ट्रीय

PM Modi बैस्टिल दिवस परेड के ‘सम्मानित अतिथि’ के रूप में हुए शामिल, फ़्रांस के लिए एक यादगार राष्ट्रीय दिवस

Bastille Day Parade:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पेरिस में वार्षिक बैस्टिल डे परेड में ‘सम्मानित अतिथि’ के रूप में शामिल हुए।

मैक्रोन ने प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीज़ एवेन्यू में पीएम मोदी को गले लगाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा,“विश्व इतिहास में एक महान, भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला, एक रणनीतिक साझेदार, एक मित्र। हमें 14 जुलाई की इस परेड में अपने सम्माननीय अतिथि के रूप में भारत का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है।”

A giant in world history, with a decisive role to play in the future, a strategic partner, a friend.

We are proud to welcome India as our guest of honour at the 14 July parade. pic.twitter.com/bh6dwmHFRH
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) July 14, 2023

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है, जो 1998 में स्थापित हुई थी और दोनों देशों को जोड़ती है।

पेरिस में पीएम मोदी की उपस्थिति विशेष महत्व इसलिए रखती है, क्योंकि 14 जुलाई फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जो फ्रांसीसी क्रांति से जुड़ा है और फ्रांसीसियों के लिए उस ‘स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व’ के मूल्यों का उत्सव मनाने का एक क्षण है, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में भी हैं।

EN DIRECT | Suivez la cérémonie du #14Juillet. https://t.co/c9lhZygpfl
— Élysée (@Elysee) July 14, 2023

प्रत्येक बैस्टिल दिवस पर, पेरिस का प्रसिद्ध एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीस एक सैन्य परेड का आयोजन करता है, जो कार्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड से बहुत अलग नहीं है, जहां फ्रांस 1951 से पांच बार सम्मानित अतिथि रहा है।

शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय त्रि-सेवा टुकड़ी ने इस परेड के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ एकजुट होकर मार्च किया।

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान लगभग 140,000 भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश साम्राज्य की रक्षा के लिए फ्रांस और बेल्जियम में सेवा की और उनमें से 9,300 वहीं मारे गये। इस संघर्ष के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में फ्रांस में न्यूवे-चैपेल और विलर्स गुइस्लैन में दो स्मारक हैं।

This 14 July, soldiers and Rafale aircraft from India are marching and flying alongside our troops.

We honour the memory of those who fought with the French in the First World War. We shall never forget. pic.twitter.com/FuzI79QkiQ
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) July 14, 2023

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के राफेल के एक समूह ने भी चैंप्स-एलिसीज़ के ऊपर से उड़ान भरी, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग,खासकर वायु शक्ति के क्षेत्र को दर्शाता है, ।

#WATCH: Indian Air Force's #Rafales participate in the flypast at #BastilleDayparade in Paris, France pic.twitter.com/FbVYNNrcBI
— INDIA NARRATIVE (@india_narrative) July 14, 2023

अपने मार्चिंग दल के अलावा, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेशी रूप से निर्मित फ्रंटलाइन विध्वंसक आईएनएस चेन्नई द्वारा किया गया था, जिसे ब्रेस्ट में बैस्टिल दिवस समारोह मनाने के लिए 12-16 जुलाई तक फ्रांस में तैनात किया गया है।

INS Chennai🇮🇳 is currently on a stopover in @BrestFr to celebrate #14Juillet, for the 25th anniversary of the 🇫🇷🇮🇳 strategic partnership.
She also conducted training with Rafale Marines, a few months after training with the @French_CSG during VARUNA exercise. https://t.co/dHOmdECkTK pic.twitter.com/ATh1bdR4HB
— Marine nationale (@MarineNationale) July 14, 2023
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script

प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के एक दिन बाद मैक्रों ने 21वीं सदी की सभी प्रमुख चुनौतियों के लिए भारत को एक आवश्यक भागीदार बताया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत इस वर्ष दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है और यह महान देश 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो सकता है।

इसके बाद दोनों नेता चर्चा के लिए आगे बढ़े, जो प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिसमें इंडो-पैसिफिक में भारत-फ्रांस सहयोग भी शामिल है, जहां 1.5 मिलियन फ्रांसीसी नागरिक रहते हैं और जहां 93% फ्रांसीसी विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित हैं।

अतीत शर्मा

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago