इस देश के राष्ट्रपति ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोलें- भारत ने संभाल ली हमारी इकॉनमी

<div id="cke_pastebin">
<p>
भारत आज क्या है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जब प्रधानमंत्री कोई संबोधन देते हैं या फिर किसी विदेशी यात्रा पर जाते हैं तो इसपर पूरी दुनिया की नजर होती है। भारत के साथ आज दुनिया के कई छोटे-बड़े देश मिलना चाहते हैं। हाउडी मोदी से लेकर अन्य विदेशी यात्राओं पर जब भी पीएम मोदी गए हैं तो वहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। अमेरिका, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया से लेकर दुनिया के कई बड़े देश आज भारत के साथ खड़े हैं। यहां तक कि रूस और यूक्रेन जंग के बीच भी भारत का स्टैंड काफी मायने रखता है। दुनिया इसपर नजर बनाए हुए है कि इसपर भारत का क्या रूख होता है। अब एक देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत ने हमारी इकॉनमी को संभाल लिया है।</p>
<p>
दरअसल, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लगातार मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले 2 सालों में भारत ने कई मौकों पर उदारतापूर्वक हमारी मदद की है। भारत ने सबसे अधिक कोरोना वायरस के टीके दान किए हैं। भारत ने मालदीव की इकॉनमी को ठीक करने में मदद करने के लिए 250 मिलियन डॉलर के वित्तीय बांड खरीदे। हमें भारत से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बहुत सारे आवश्यक उपकरण प्राप्त हुए हैं।</p>
<p>
राष्ट्रपति सोलिह ने अपने एक संबोधन में कहा कि, मालदीव और भारत के बीच पर्यटकों के आगमन को सुनिश्चित करने के लिए एक यात्रा गलियारा बनाया गया था भारत ने मालदीव के लोगों के लिए तत्काल स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता को आसान बनाया, जिससे उन्हें देश की यात्रा करके की इजाजत मिली। यह विशेषाधिकार मालदीव के अलावा किसी अन्य देश को नहीं दिया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक मालदीव हमेशा भारक के लिए एक करीबी औऱ महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी रहा है। मंत्रालय ने अपने सालाना रिपोर्ट में कहा है कि भारत की 'पड़ोसी पहले' की नीति और मालदीव की 'भारत पहले' की नीति साझा चिंताओं से निपटने और आपसी हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करती है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago