लादेन की तरह बोले महातिर मुहम्मद फ्रासीसियों को कत्ल करना मुसलमानों का हक!

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री और इमरान खान के खास दोस्त महातिर मोहम्मद कुख्यात आंतकी ओसामा बिन लादेन की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून को लेकर छिड़े विवाद में महातिर ने उकसाने वाला बयान दिया है। महातिर ने कहा कि मुसलमान को हक है कि वो लाखों फ्रांसीसियों को कत्ल कर दें। अभिव्यक्ति की आजादी और विवाद के निपटारे के लिए दुनिया के अधिकांश देश फ्रांस के साथ हैं। मगर मलेशिया के पीएम फ्रांसीसियों के कत्ल के लिए मुसलमानों को उकसा रहे हैं। पेरिस में टीचर सेम्युल पेटिस और नीस के नोट्र डम चर्च में प्रार्थना दौरान तीन निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या को महातिर जायज ठहरा रहे हैं। नफरत और हिंसा की ओर मुस्लिम समुदाय को धकेलने के लिए विश्व समुदाय महातिर पर प्रतिबंध भी लगा सकता है।

महातिर ने ट्विटर पर एक के बाद एक कुल 14 ट्वीट किए। इनमें उन्होंने मुसलमानों के साथ भेदभाव की बात कही और कहा कि फ्रांस ने अतीत में मुसलमानों पर जो अत्याचार किए, इसके लिए मुस्लिमों को पूरा अधिकार है कि वो लाखों-लाख फ्रांसीसियों को मौत के घाट उतारें।

उन्होंने  फ्रांसीसी टीचर सैमुअल पेटी की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए लिखा है, 'मुस्लिमों को आक्रोशित होने का अधिकार है। उन्हें पूर्व में किए गए नरसंहार के लिए लाखों फ्रांसीसी नागरिकों को मारने का पूरा हक है। लेकिन अभी तक मुस्लिम आंख के बदले आंख की ओर नहीं बढ़े हैं। फ्रांस को अपने नागरिकों को दूसरे की भावनाओं का ख्याल करना की सीख देनी चाहिए।'

ध्यान रहे कि फ्रांस में नीस शहर के नॉट्रडम चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का चाकू से गला काट दिया। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।  20 साल का यह आतंकी हमलावर इटली के रास्ते फ्रांस में दाखिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि हमलावर हाथ में कुरान और चाकू लेकर चर्च के अंदर घुसा था।

 .

सतीश के. सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago