अंतर्राष्ट्रीय

Putin के बयान से दहशत में दुनिया! तबाही से सिर्फ एक कदम दूर है Ukraine

Putin Russia Ukraine War: यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है और इस बीच रूस कब न्यूक्लियर अटैक कर दे कुछ नहीं पता है। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो उसने साफ कहा था कि, पश्चिमी देश इससे दूर रहे। लेकिन, नाटो और अमेरिका ने मिलकर यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायत दी ताकि वो रूस को कमजोर कर सके। रूस बार-बार चेतावनी (Putin Russia Ukraine War) देता रहा लेकिन पश्चिमी देशों को कोई फर्क नहीं पड़ा। यूक्रेन के चक्कर में जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, ग्रीस से लेकर कई सारे पश्चिमी देशों का हाल बुरा है। इस बीच परमाणु हमले की चर्चा तेज होने लगी है। खबर है कि, यूक्रेन के दो शहर बहुत जल्द ही हिरोशिमा-नागासाकी बन जाएंगे। पुतिन (Putin Russia Ukraine War) ने शुक्रवार को कहा कि रूस अपने ‘सैन्य सिद्धांत में बदलाव’ कर सकता है और दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर करने के लिए ‘पहले हमले की संभावना’ को लागू कर सकता है। पुतिन का इशारा परमाणु हमले की तरफ था।

परमाणु हमले की चेतावनी
अपने एक बयान में पुतिन ने यह बात कही। इससे पहले पुतिन ने यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों को लेकर कहा था कि रूस इन शहरों की रक्षा के लिए हर तरह के हथियार इस्तेमाल करेगा। कुछ दिनों पहले पुतिन ने चेतावनी दी थी कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है लेकिन रूस पहले हमला नहीं करेगा। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मॉस्को इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या उसे वॉशिंगटन की पहले हमले वाली नीति को अपना लेना चाहिए। किर्गिस्तान में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पहली बात, अमेरिका ‘पहले हमले की नीति’ का पालन करता है। दूसरी, वह डिसआर्मिंग स्ट्राइक सिस्टम विकसित कर रहा है।

अमेरिका से ज्यादा मजबूत है रूस
इसके साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि, मॉस्को को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी विचारों को अपनाने की जरूरत पड़ सकती है। हम अभी इस बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने दावा किया रूस की क्रूज मिसाइलें और हाइपरसोनिक सिस्टम अमेरिका से ज्यादा आधुनिक और कुशल हैं। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि, परमाणु तनाव बढ़ रहा है। हालांकि पुतिन ने जोर देकर कहा कि मॉस्को परमाणु हथियारों को तैनात करने वाला पहला देश नहीं होगा। पुतिन ने कहा कि, अगर हम किसी भी हालात में उन हथियारों का इस्तेमाल करने वाले पहले नहीं होंगे, तो हम उनका इस्तेमाल करने वाले दूसरे भी नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- Putin ने Nuclear War का दे दिया हिंट, अमेरिका के पास भागे Zelensky!

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago