Putin ने दी चेतावनी- रूस पर प्रतिबंध लगाया तो मचा देंगे तबाही, युद्ध की होगी ललकार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। रूस ने दो शहरों में सीजफायर का ऐलान किया था जो नाकाम रहा। इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी कि यूक्रेनी राज्य का दर्जा खतरे में है। इससे पहले उन्होंने रूस पर पश्चिम के प्रतिबंधों की तुलना 'युद्ध की घोषणा' से की। पुतिन ने कहा था कि रूस के खिलाफ जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं वे युद्ध के समान हैं। लेकिन ईश्वर का धन्यवाद है कि यह अभी ये प्रभावी नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी अन्य ताकत ने यदि नो-फ्लाई जोन लागू करने का कोई भी प्रयास किया तो उसे रूस के खिलाफ युद्ध माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'पुतिन की मार दो' विवाद के बीच यूक्रेन ने की 'रूसी जासूस' की हत्या, रूस को भेज रहा था गुप्त जानकारी

हालांकि नाटो ने यूक्रेन द्वारा नो फ्लाई जोन की मांग को खारिज कर दिया। उसका मानना है कि ऐसी किसी भी कोशिश से यूक्रेन के बाहर भी लड़ाई छिड़ सकती है। पुतिन ने कहा कि उनकी सेना में पेशेवर सैनिकों के अलावा और किसी संगठन के लड़ाके शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम अपनी सेना में कहीं और से लड़ने वाले नहीं ला रहे हैं। हमारी सेना पेशेवर सैनिकों के दम पर ही अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगी। सारा सैन्य अभियान योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है। मुझे विश्वास है कि मेरी सेना सभी काम पूरे करेगी।

यह भी पढ़ें- Israel ने उठायी यूक्रेन-रूस के बीच जंग रोकने की जिम्मेदारी, PM बेनेट ने Putin को दिया ये खास ऑफर

पुतिन ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया कि रूस में किसी प्रकार का मार्शल ला या आपात स्थिति की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय तभी लागू किए जाते हैं जब कोई महत्वपूर्ण आंतरिक या बाहरी खतरा हो। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की विशेष व्यवस्था शुरू करने की भी हमारी योजना नहीं है। वर्तमान में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने रूस में युद्ध के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर शिकंजा कसा है। न में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने रूस में युद्ध के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर शिकंजा कसा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago