Ramadan 2021: भारत में कब से शुरू होंगे रमजान, सऊदी ने किया कौन सा बड़ा ऐलान? जानें सही तारीख, सहरी और इफ्तार का वक्त

एक बार पूरी दुनिया में रमजान एक ही दिन शुरू नहीं हो रहा है। ईद भी उम्मीद है कि एक ही दिन नहीं होगी।  सऊदी अरब में अक्सर एक दिन पहले रमजान शुरू होते हैंऔर ईद भी एक ही दिन पहले होगी। पहले ऐसा माना जा रहा था कि पूरी दुनिया में रमजान एक साथ शुरू होगा। मगर भारत में रमजान की शुरुआत 14 अप्रैल, सोमवार से होगी।  माह के अंत में ईद- उल- फितर का त्योहार भी मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार मोहम्मद साहब को इसी महीने में इस्लाम धर्म की कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। तब से इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाने लगा।

सऊदी में रमजान (Ramdan First Day 2021) का पहला दिन 13 अप्रैल मंगलवार को होगा। सऊदी अरब के चंद्र दर्शन समिति ने कहा कि अर्धचंद्र चंद्रमा को नहीं देखा गया था। यानी सोमवार 12 अप्रैल शाबान 1442 हिजरी का आखिरी और 30वां दिन होगा। जिसका मतलब है कि रमजान का पहला दिन मंगलवार को होगा।

सऊदी कैलेंडर के अनुसार रमजान से एक महीने पहले रविवार को शाबान का 29 वां दिन है। रमजान का अंतिम दिन तब होता है जब पूर्ण चंद्रमा चक्र पूरा होता है जो आमतौर पर 29 या 30 दिन का होता है। रमजान में चंद्र ही देखकर ही समय निर्धारित किया जाता है।

मक्का (Makkah) को इस्लाम का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यह केवल पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) का जन्मस्थान नहीं था बल्कि, यह वो भी जगह है जहां से पैगंबर मोहम्मद ने कुरान (Quran) का पहला रीवेलेशन (रहस्योद्घाटन) किया था। इस वजह से। इसलिए इस्लामिक देश के बाकी लोग सऊदी अरब की घोषणा का इंतजार करते हैं। यूएई भी आमतौर पर सऊदी अरब की घोषणा का अनुसरण करता है। इसके आगे कहा गया कि, वहां के लोगों को यूएई अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

समिति ने कहा कि, ईद (Eid Al Fitr) तीन दिवसीय उत्सव है जो रमजान के अंत में मनाया जाता। अभी चंद्र दर्शन का सही समय नहीं बताया गया है। इसका सटीक तिथि चंद्रमा-दर्शन समिति द्वारा निर्धारित की जाएगी।

अरब यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज के सदस्य और शारजाह तारामंडल के प्रमुख इब्राहिम अल जारवान ने कहा कि शव्वाल महीने के लिए अर्धचंद्र चंद्रमा 11 मई 2021 को बनेगा, हालांकि इसे गुरुवार 13 मई तक दिखाई देने की उम्मीद नहीं है, जो ईद अल फितर के पहले दिन को चिह्नित करेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago