Hindi News

indianarrative

Rape in Pakistan: महज 8 साल की हिंदू बच्ची से गैंगरेप, आंखें भी निकाली

Rape in Pakistan

Rape in Pakistan: पाकिस्तान का नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में आतंक का ख्याल आता है। आजादी के बाद से दुनिया ने शिक्षा से लेकर हर एक क्षेत्र में तेजी से तरक्की किया लेकिन, पाकिस्तान में आतंक आगे बढ़ा। आज यहां आलम यह है कि जनता तक किसी भी हद तक जाने से पहले एक बार नहीं सोचती। यहां कि जनता भी दरिंदा बन चुकी है। इस मुल्म में तो महिलाओं पर जुर्म की सारी सीमा टूट गई है। ये आतंक का पाकिस्तान है, ये अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाला पाकिस्तान है, ये सरेआम महिलाओं की इज्जत लूटने वाला पाकिस्तान है। यहां पर महिलाओं सुरक्षित नहीं है, खासकर हिंदू महिलाएं जो आए दिन किसी न किसी हिंसा का शिकार होती हैं। पाकिस्तान में हर रोज हिंदू लड़की के साथ रेप (Rape in Pakistan) के मामले आते हैं। सरकार चाहे जितना भी छुपा ले लेकिन कई मामले छुपते नहीं। पाकिस्तान में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि, सिर्फ एक 8 साल की हिंदू लड़की से गैंगरेप (Rape in Pakistan) किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद दरिंदों ने इस बच्ची की दोनों आंखें भी निकाल ली।

पाकिस्तान में एक आठ साल की हिन्दू लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। इसके बाद दरिंदों ने लड़की की दोनों आंखें निकाल ली। यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत की बताई जा रही है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, रविवार को नाबालिग के साथ मारपीट की गई। संदिग्धों ने कथित तौर पर उसके पूरे चेहरे को खरोंच दिया। यह घटना तब सामने आई जब पाकिस्तान में एक हिंदू अधिकार कार्यकर्ता ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया, जिसमें पीड़िता को स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है, जबकि उसके माता-पिता उसे अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे।

जो वीडियो सामने आया उसमें पीड़िता परिवरा के साथ अस्पताल जाती एक महिला भी नजर आ रही है। महिला ने संवाददाताओं से कहा कि खून बहना बंद नहीं होने के कारण बच्ची की हालत बेहद खराब है। फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, महिला ने बताया, उसके जननांगों से लगातार खून बह रहा है, स्थानीय आपातकालीन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बीआईडीएस अस्पताल में रेफर कर दिया है, जहां एक स्त्री रोग विशेषज्ञ उसकी स्थिति की जांच करेगा क्योंकि उसे लगातार खून बह रहा है। उन्होंने कहा, बलात्कारियों ने लड़की के पूरे चेहरे को खरोंच दिया है और उसकी आंखें भी निकाल ली हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अकेला मामला नहीं है, इस तरह की हजारों घटनाएं रोज होती हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है, ये लोग कहां जाएं, सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं, हिंदू अधिकार कार्यकर्ता द्वारा पोस्ट की गई एक और वीडियो क्लिप में, पीड़िता की मां ने एक समाचार मीडिया को बताया कि पीड़िता एक स्थानीय दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। वीडियो में महिला को देशी भाषा में बात करते देखा जा सकता है। उमरकोट पुलिस ने उसके लापता होने के कुछ घंटे बाद उसे बरामद कर लिया था। पुलिस उसे क्षेत्र के सिविल अस्पताल ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।