पूरे Ukraine में पुतिन की सेना ने मचा दी तबाही, बचाने के लिए न अमेरिका आया और न ही NATO

Russia Attack On Ukraine: अमेरिका और नाटो देश सिर्फ बोलते रह गए कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो उसके आगे अमेरिकी और नाटो सैनिक खड़े होंगे। लेकिन जब रूस ने हमला किया तो ना तो नाटो सेना नजर आई और न ही अमरिकी सेन दिखी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ऐसा लगता है कि पहले से ही पता था कि इस जंग में कोई देस यूक्रेन को बचाने आने वाला नहीं है। पुतन ने अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमले का आदेश दे दिया है और इस वक्त लगातार रूसी सेना यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिलाइलें बरसा रही है। आईए जानते हैं कब-कब क्या हुआ…

रूस की ओर से जारी सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन के 11शहरों पर हमला किया गया है। जिसमें-  राजधानी कीव, खार्किव, चिशिनाओ भी शामिल है। इसके अलावा देश के कई शहरों में धमाकें हुए हैं। काला सागर के पास ओडेसा में दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं। राजधानी कीव में भी दो धमाके की खहर है। इसके अलावा क्रामटोरस्क, बर्डियांस्क और निकोलेव शहर में धमाकों को सुना गया है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो यूक्रेन के ओडेसा शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

रूस की ओर से हमला होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नागरिकों से इस स्थिति में घबराने के लिए नहीं कहा है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर किया गया हमला वहां की जनता की सुरक्षा के लिए है और उन्हें इससे कोई खतरा नहीं है। दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस द्वारा किए गए हमले में अबतक 300लोग मारे जा चुके हैं।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो रूस ने यूक्रेन के सभी सैन्य ढांचे को तबाह कर दिया है।

रूस द्वारा हमले की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि, इस हमले से होने वाली मौत और विनाश के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

यूक्रेन ने लागू किया NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जिसके बाद देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों पर प्रतिबंद लगा दिया गया है। इस बीच भारतीय को लेने जाने के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI- 1947को बिना किसी को लिए ही वापस लौटना पड़ा। ये फ्लाइट आज सुबह यूक्रेन के बॉरिस्पिल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था।

हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संग फ्रांस और तुर्क के राष्ट्रपति से की बहातचीत

रूस के बाद यूक्रेन पर बेलारूस ने भी होला हमला। खेरसन एयरपोर्ट पर हमला के बाद दिखी ऊंची-ऊंची लपटें।

रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल से हमला कर रहा है। मिसाइल अटैक से राजधानी कीव को काफी नुकसान पहुंचा है।

रूस को जवाब देते हुए यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट को मार गिराया है। यूक्रेन का दावा है कि उसने 5रूसी फाइटर जेट का मार गिराया है साथ ही एक हेलिकॉप्टर को भी ध्वस्त कर दिया है।

यूक्रेन पर हमले के बीच NATO ने आपात बैठक बुलाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी हमलों को देखते हुए कहा है कि, मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा। हम अपने नाटो सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago