बड़ी तबाही को बुलावा दे रहा NATO! इन दो देशों को बहकाकर कर दी बड़ी गलती- Putin बोले अब मैं भी..

रूस एक महाशक्तिशाली देश है और इसमें कोई शक नहीं है कि अकेले किसी भी देश में रूस से लड़ने की ताकत नहीं है। यूक्रेन जंग को लेकर लोग भली-भांती जानते हैं कि ये जंग मिनटों की नई सेकेंड्स की है लेकिन, यहां आम जनता के चलते ये युद्ध इतना लंबा खींचते चला जा रहा है। रूस के पॉवर के बारे में अंदाजा इसी से लगा ले कि, वो चाहे तो सिर्फ तीन मिनट में ब्रिटेन को खत्म कर सकता है और सिर्फ 10 सेकंड्स में पूरे फिनलैंड को उड़ा सकता है। नाटो और पश्चिमी देशों की चाल है कि रूस से सटे देशों को नाटो की सदस्यता दे दें और फिर रूस पर कार्रवाई करे। फिनलैंड और स्वीडन भी इन दिनों नाटो के बहकावे में आ गए हैं। जिसके बाद रूस ने कहा है कि, नाटो के भ्रम में रहकर बड़ी गलती मत करो वरना पछताना पड़ेगा।

रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को चेतावनी दी है कि उन्होंने नाटो से जुड़ने का ऐलान कर एक 'बहुत बड़ी गलती' कर दी। बता दें कि यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच फिनलैंड की सरकार ने रविवार को नाटो का सदस्य बनने की अपनी चाहत का खुलेआम ऐलान कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद स्वीडन की सत्ताधारी पार्टी ने भी नाटो सदस्यता के लिए एक योजना का समर्थन कर दिया।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने सोमवार को कहा कि फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होना एक गलती है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे और वैश्विक स्थिति में आमूल-चूल परिवर्तन होगा। इंटरफैक्स ने बताया कि रयाबकोव ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन को इस बात का कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि रूस उनके फैसले को आसानी से स्वीकार कर लेगा। नाटो के अपनी सीमा के करीब पहुंचने को लेकर रूस का रुख लंबे समय से तल्ख रहा है। ऐसे में ताजा घटनाक्रम से मॉस्को को और गुस्सा आना तय है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को पहले ही फिनलैंड के राष्ट्रपति को चेतावनी दे चुके हैं कि संबंध नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे।

बता दें कि, इन दोनों देशों को नाटो में शामिल कर पश्चिमी देश इस जंग को और भी ज्यादा भड़का रहे हैं। आने वाले दिनों में दुनिया का जो हाल होगा उसके लिए ये पश्चिमी देश ही जिम्मेदार होंगे। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का कहना है कि, नाटो सदस्यता के साथ अगर हम पर हमला हुआ, तो हमें मदद मिलेगी। अगर किसी अन्य सदस्य राज्य पर हमला होता है, तो हम मदद करेंगे। नाटो की सुरक्षा गारंटी फिनलैंड की सुरक्षा के निवारक प्रभाव को काफी बढ़ाएगी। नाटो के भीतर फिनलैंड के मुख्य कार्यों में से एक अपनी रक्षा सुनिश्चित करना होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago