Putin ने पश्चिमी देशों से लिया बेटियों पर लगाए प्रतिबंध का बदला- एक झटके में तबाह कर दिया यूक्रेन के इतने शहरों में फ्यूल स्टोरेज

<div id="cke_pastebin">
<p>
युक्रेन जंग को लेकर अमेरिका दुनिया को धमकी दे रहा है कि जो भी देश रूस का साथ देगा, वो उसे बर्बाद कर देगा। रूस की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए अमेरिका और नाटो मिलकर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। दुनिया को चेतावनी दे रहा है कि वो रूस के साथ व्यापार न करें। लेकिन, यही अमेरिका पाबंदियों के बाद भी खुद रूस से जाकर सस्ते में तेल खरीद रहा है। ये वही अमेरिका है जो दुनिया को रूस के साथ व्यापार करने के लिए रोक रहा है और अपने अधिकारियों से कह रहा है कि, रूस से सस्ते तेल खरीदों और साथ ही जरूरत की सारी चिजों की खरीदारी करो। इस बीच रूस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, उसने रातों रात यूक्रेन के चार शहरों में फ्यूल स्टोरेज को नष्ट कर दिया है।</p>
<p>
रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी मिसाइलों ने यूक्रेनी शहरों मायकोलायिव, खारकीव, ज़ापोरिज्जिया और चुहुइव में चार ईंधन भंडारण सुविधाओं को रातोंरात नष्ट कर दिया है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, यूक्रेन द्वारा मायकोलाइव और खार्किव शहरों के पास और सुदूर दक्षिण-पूर्व में डोनबास क्षेत्र में अपने सैनिकों की आपूर्ति के लिए सुविधाओं का उपयोग किया गया था।</p>
<p>
बदा दें कि, रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। वहीं नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए। जंग के बीच अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबोंधों की घोषणा की है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए हैं। मीडिया में आई खबरों की माने तो, इस प्रतिबंध के तहत वे दोनों अब अमेरिकी बैंक से या कंपनी से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं कर पाएंगी।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago