खौफ में Zelensky के कमांडर, बोले- Russian Army करने वाली है कुछ ऐसा कि पूरी तरह तबाह हो जाएगा Ukraine!

रूस इस वक्त यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। 4 महीने से ज्यादा दिनों से चल रहे इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। अमेरिका और नाटो अगर यूक्रेन को लेकर चाल नहीं चले होते तो आज यूक्रेन न तो तबाह होता और न ही पूरी दुनिया का यह हाल होता। इस युद्ध के चलते कई देशों में भारी आर्थिक संकट आ गया है। खासकर सबसे ज्यादा आर्थिक तंगी तो खुद पश्चिमी देश झेल रहे हैं। जर्मनी में रूस के गैस सप्लाई में कमी आने के चलते उद्योग सेक्टर में भारी नुकसान हुआ है। देश की अर्थिव्यवस्था गिर गई है। इसके साथ ही कई और पश्चिमी देश हैं जहां पर इस वक्त महंगाई अपने चरम पर है। अब रूस और यूक्रेन के बीच जंग की बात करे तो, इन दिनों पुतिन की सेना यूक्रेनी सेना पर टूट पड़ी है। कई शहरों को तबाह कर दिया है।

रूस युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के सभी टकराव वाले इलाकों में अपने सैन्य अभियानों को और ज्यादा मजबूत करेगा। मॉस्को का कहना है कि रूसी सेना के रॉकेट और मिसाइलों ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है। कीव ने भी दावा किया कि रूसी सेना के मिसाइल हमलों में उसे भारी संख्या में नुकसान हुआ है। यूक्रेन के कई स्थानों पर रूस ने शनिवार को गोलाबारी की। यही नहीं, मिसाइल हमला भी किया। इन हमलों में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। रूसी रॉकेट ने खार्किव के पूर्वोत्तर में स्थित चुहुइव में रात भर हमला किया।

इसके साथ ही रूस ने 50 से ज्यादा ग्रैड रॉकेट निकोपोल शहर में दागे। रूस ने कहा है कि, वे केवल यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रूसी आर्मी को यूक्रेन के सभी क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई को तेज करने का आदेश दिया है, ताकि डोनबास और अन्य रिहायशी इलाकों पर यूक्रेन द्वारा रॉकेट तथा तोपों से हो रहे हमलों को रोका जा सके।

वहीं, आने वाले दिनों में यूक्रेन पर रूस हमले और तेज कर सकता है। रूस ने यूक्रेन के उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को ज्यादा निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर हाल के दिनों में कई बार भारी बमबारी की गई है। यूक्रेन के अधिकारियों और स्थानीय कमांडरों को इस बात का खौफ है कि आने वाले दिनों में रूसी सेना के हमले और बढ़ सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago