मान जाओ NATO वरना Ukraine को तबाह कर देगा रूस! राजधानी Kyiv पर बोला भीषण हमला- दागी इतनी मिसाइलें

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को चार महीने बीत चुके हैं। इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों में जमकर तबाही मचाई है। इतने दिनों के बाद जहां ये जंग रूकनी चाहिए थी तो इसके बजाय अब और भी ज्यादा भीषण होते जा रही है। यूक्रेन के शहरों पर रूसी सेना चुन-चुन कर हमला कर रही है। रूस अब यूक्रेन पर हमलों में और तेजी लाते हुए राजधानी कीव पर हमला बोल दिया है। यहां हमला इतना भीषण था कि इसमें एक दो नहीं बल्कि 14से ज्यादे मिसाइलें दागी गई हैं। रूस ने नाटो की बैठक से पहले ये इशारा दिया है कि, अगर कुछ किया तो फिर रूस को कोई रोक नहीं पाएगा।</p>
<p>
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, कीव के मेयर विताली क्लित्स्चको ने बताया कि, रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया। इसमें कम से कम दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया। वहीं, यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सैनिकों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यूक्रेन के सांसद ओलेक्सी गोनचारेंको ने टेलीग्राम ऐप पर लिखा कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कीव पर कम से कम 14मिसाइल दागी गईं। रविवार तड़के हुए हमलों से पहले कीव ने पांच जून से इस तरह के रूसी हमलों का सामना नहीं किया था। क्लित्स्चको ने कहा कि उनका मानना है कि मैड्रिड में इस हफ्ते होने वाले NATO की बैठक से पहले यह संभवत: एक इशारे वाला हमला रहा होगा। कीव में बाद में विस्फोट की दो और आवाजें सुनी गईं, लेकिन उसमें हताहत हुए संभावित लोगों की संख्या अभी साफ नहीं है।</p>
<p>
बता दें कि, रूस ने अपनी युद्ध की रणनीति में बदलाव कर दिया है। जिसमें वो अब यूक्रेन के मुख्य शहरों को टार्गेट बना रहा है और इसमें वो सफल भी हो रहा है। खासकर पूर्वी लुशांक क्षेत्र में यूक्रेन के बचे बाकी के इलाकों में रूसी सेना कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही सिविएरोडोनेट्स्क और लिसीचांस्क रूसी आक्रमण का केंद्र बिंदु रहे हैं, जिसका मकसद पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना वहां से यूक्रेन को हटाना है। क्योंकि, डोनबास में भी यूक्रेन जमकर कत्लेआम मचाता आया है और इस जंग के कई कारणों में से एक यूक्रेन के डोनबास में कत्लेआम भी शामिल है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago