जंग के बीच रूस की पश्चिमी देशों को चेतावनी, कहा- कमजोर मत समझना, बना लिए हैं अल्ट्रासोनिक हथियार

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस ने जो यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया है उसका असर ना सिर्फ इन दोनों देशों पर बल्कि दुनियाभर पर पड़ रहा है। इस आग में घी डालने का काम नाटो और अमेरिका कर रहे हैं। जब भी ये जंग रूकने के मोड पर आ रहे हैं तो अमेरिका या तो रूस के खिलाफ कोई प्रतिबंध लगा दे रहा है या फिर यूक्रेन को जंग लड़ने के लिए भारी मात्रा में हथियार सप्लाई कर दे रहा है। इससे यह जंग और भी भड़क जा रही है क्योंकि, पुतिन ने साफ कहा था कि, जो भी देश यूक्रेन की मदद करेगा वो उसे इसमें शामिल मानेंगे। इन सबके साथ ही रूस को दुनिया के सामने पश्चिमी देश गलत तरीके से परोश रहे हैं। न्यूज चैनलों और अखबारों में पुतिन को आतंकवादी तक कह दिया दया है। ये वही अमेरिका नाटो हैं जो अफगानिस्तान में 20 सालों तक सैन्य अभियान करते रहे, ये वही हैं जिन्होंने लेबनान, सीरिया से लेकर न जाने कितने देशों में सैन्य अभियान चलाया। लेकिन, जब कोई दुसरा देश सैन्य अभियान चलाएगा तो ये उसे आतंकवादी करार दे देंगा। जो इस वक्त रूस के साथ कर रहे हैं।</p>
<p>
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने स्पष्ट कर दिया है कि, रूस अब पश्चिमी देशों के दबाव में झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि, मॉस्को ने पश्चिमी से संभावित हमले का मुकाबला करने के लिए 'अल्ट्रासोनिक हथियार' तैयार कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने परमाणु युद्ध के खतरे से इनकार कर दिया। 72 वर्षीय मंत्री ने जोर देकर कहा, पश्चिमी मीडिया रूसी खतरों को गलत तरीके से पेश करता है। रूस ने उन समझौतों तक पहुंचने के प्रयासों में कभी बाधा नहीं डाली है जो गारंटी देते हैं कि परमाणु युद्ध कभी उत्पन्न नहीं होगा।</p>
<p>
इस आशंका के बीच कि व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध शुरू कर सकते हैं, रूस के शीर्ष मंत्री ने दावा किया कि उनका देश परमाणु युद्ध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को एक इतालवी टीवी कार्यक्रम के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि, पश्चिमी मीडिया रूसी खतरों को गलत तरीके से प्रस्तुत करता है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago