Putin की नई चाल से घबराए Zelensky! रूसी सेना ने एक साथ मार गिराये Ukraine के इतने सारे लड़ाकू विमान

<div id="cke_pastebin">
<p>
यूक्रेन में इस वक्त रूस लगातार हमले कर रहा है जिसके चलते यूक्रेनी सेना अब छुपने के लिए जगह खोज रही है। रूसी सेना इस वक्त एक-एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते जा रही है। रूस ने हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर हमला बोला। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में फैसला लिया था कि, यूक्रेन के नागरिकों को रूस की नागरिकता दी जाएगी जिसके बाद जेलेंस्की संग अमेरिका और नाटो में भी खलबली मच गई थी। अब रूस ने एक बार फिस से यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है और इस बार तो उसने 3 यूक्रेनी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।</p>
<p>
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमानों का मार गिराया है। रूस ने कहा है कि उसने जिन विमानों को मार गिराया है उसमें Su-25 और Su-24 लड़ाकू जेट शामिल हैं। इन्हें पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में मार गिराया गया है, जबकि तीसरा लड़ाकू जेट मिग-29 था। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, ये सभी लड़ाकू विमान सोवियत डिजाइन के विमान हैं जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की वायु सेना कर रही है। रूस की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है जब दोनों देशों के बीच अनाज निर्यात पर गतिरोध को तोड़ने के लिए बातचीत शुरू हुई है।</p>
<p>
गेहूं, जौ और मक्का का यूक्रेन एक महत्वपूर्ण निर्यातक देश है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में सूरजमुखी के तेल की लगभग आधी आपूर्ति भी यूक्रेन से होती है। दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा के लिए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के अधिकारियों से मुलाकात की। रूस और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच 29 मार्च को इस्तांबुल में हुई एक बैठक के बाद पहली बार फेस-टू-फेस मीटिंग हुई है। वहीं, रूसी विमानों के मायकोलाइव में उच्च क्षमता के हथियारों से किए गए हमले में लगभग 420 सैनिक मारे गए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय (आरडीएम) ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि दुश्मनों को सभी दिशाओं में काफी नुकसान हुआ है। मायकोलाइव के शिपयार्ड क्षेत्र में उच्च क्षमता वाली हवाई मिसाइलों के हमलों में यूक्रेनी सेना के 350 जवान मारे गए तथा सैन्य उपकरणों की 20 इकाइयों को नष्ट कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि रूस के विमानों ने पश्चिमी मायकोलाइव में अस्थाई रुप से बनाई गई यूक्रेन सेना की इकाई पर भी निशाना साधा गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसमें 70 जवान मारे गए।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago