Zelensky का क्रेमलिन पर बड़ा हमला, कार धमाके में मारी गई Putin के दोस्त की बेटी, यूक्रेन की आई शामत, Keiv में होंगे धमाके!

यूक्रेन पर रूस के हमला करने के पीछ एक दो कारण नहीं बल्कि कई सारे हैं। पश्चिमी देश इस वक्त जेलेंस्की को मासूम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, यही यूक्रेन पिछले काफी समय से डोनबास में मासूमों और निहत्थों की जब जान ले रहा था तब यह किसी को नजर नहीं आया। डोनबास में कम से कम 15हजार लोगों को यूक्रेन ने मौत के घाट उतार दिया। रूस लगातार समझाता रहा लेकिन, जेलेस्की कत्लेआम मचाते रहे। अब जब रूस ने चढ़ाई कर दी तो दुनिया के सामने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस वक्त रूस जमकर यूक्रेन में तबाही मचा रहा है। कई शहर रूसी फौजों के कब्जे है। इस बीच एक कार धमाके में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के खास दोस्त की बेटी की मौत हो गई है। ये कोई और नहीं बल्कि पुतिन का 'ब्रेन' कहे जाने वाले एलेक्जेंडर डुगिन है। उनकी बेटी की मौत के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यूक्रेन में और ज्यादा तबाही आ सकती है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले राजनीतिक विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की कार में शनिवार देर रात मॉस्को में विस्फोट हो गया। धमाके में दरिया की मौत हो गई। दरिया दुगिना की कार में रात करीब 9.45 बजे मोझायस्कॉय हाईवे पर धमाका हुआ। चश्मदीदों ने दावा किया कि विस्फोट बीच सड़क पर हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कार आग का गोला बन गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के मुताबिक, एलेक्जेंडर डुगिन घटनास्थल पर पहुंचे थे। विस्फोट के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि या जानकारी नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट उसके पिता को निशाना बनाकर किया गया एक हत्या का प्रयास था।

रूसी समाचार एजेंसी ने कोमर्सेंट अखबार के हवाले से बताया कि दुर्घटना में रूसी राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की मौत हो गई। बता दें कि, क्रीमिया और यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के पीछे डुगिन को ही बताया जाता है। पश्चिमी विश्लेषक उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहते हैं। वहीं, उनकी बेटी की मौत के पीछे आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे जेलेंस्की का हाथ हो सकता है।

गौरतलब हो कि, जेलेस्की पश्चिमी देशों की ताकत के चलते रूस से जंग लड़ रहे थे। इस जंग में यूक्रेन को हर ओर से पश्चिमी देश मदद कर रहे हैं। इसके बाद भी वो रूस को कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे। बल्कि, उल्टा ही पश्चिमी देशों में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से पूरी तरह मदद मिल रही है जिसके चलते इतने दिनों तक ये जंग चल सकी। रूस ने पहले ही कहा था कि, पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद तुरंत बंद कर देनी चाहिए। साथ ही रूस ने ये भी कहा था कि, यूक्रेन की मदद करने वले देशों को आने वाले दिनों में बुरा अंजाम देखना होगा। इस बीच रूस और यूक्रेन जंग के चलते परमाणु विस्फोट का खतरा बढ़ गया है। जेलेंस्की की गलती के चलते पूरी दुनिया में खतरा पैदा हो सकता है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र आपात बैठक भी बुला चुका है। खैर फिलहाल खतरा थम चुका है। लेकिन, अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की मौत के पीछे अगर जेलेंस्की का हाथ रहा तो रूस यूक्रेन में भारी तबाही मचा देगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago