अंतर्राष्ट्रीय

China की खुली पोल! कार ढोने वाली जहाज से Taiwan पर हमले की तैयारी!

China-Taiwan Conflict: ताइवान को हथियाने के लिए चीन इस वक्त मानसिक रूप से दबाव बना रहा है। ताइवान को डरा-धमका कर अपने में मिलाने की कोशिश कर रहा है। पिछले एक साल से ही चीन लगातार ताइवान (China-Taiwan Conflict) के डिफेंस जोन में अपने फाइटर जेट्स भेज कर उसे धमकाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, अमेरिकी सदन की स्पीकर और तीसरी सबसे बड़ी नेता नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन बुरी तरह भड़क गया। जिसके बाद वो ताइवान को 6 ओर से ब्लॉक करके युद्ध अभ्यास करना शुरू कर दिया। पिछले कुछ समय से ये मामला थोड़ा ठंडा नजर आ रहा था लेकिन, चीन चुप नहीं बैठा है। ताइवान पर आक्रमण करने के लिए चीन (China-Taiwan Conflict) बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रहा है। ताइवान पर आक्रमण के लिए ड्रैगन ड्रिल कर रहा है। अपने सैनिकों को कार ढोने वाले जहाजों से भेजने का अभ्यास कर रहा है।

सैटेलाइट इमेज से हुआ चीन की चाल का खुलासा
चीनी सैनिक असैन्य जहाजों के जरिए ताइवानी सीमा में पहुचाने की ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस ट्रेनिंग से चीन ने दिखाया कि कैसे वह ताइवान पर बेहद कम समय में आक्रमण को अंजाम दे सकता है, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगेगी। 31 अगस्त की सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार, ताइवान जलडमरूमध्य के पास एक चीनी नौसेना ने एक एम्फिबियस असाल्ट शिप को देखा गया। इसके बाद चीनी नौसेना ने बड़े पैमाने पर सिविलियन शिप और युद्धपोतों के जरिए ताइवान जलडमरूमध्य में एक समुद्र तट पर सैनिकों को उतारने का अभ्यास किया।

कार ढोने वाली जहाजों का कर रहा इस्तेमाल
एक रिपोर्ट की माने तो, इस सैन्य अभ्यास में शामिल लैंडिंग क्राफ्ट सैनिकों को चीन प्रशासित द्वीप के तट पर छोड़ वापस लौट आए। इस अभियान में चीनी कार फेरी तक का इस्तेमाल किया गया। कार फेरी का इस्तेमाल आम तौर पर कारों या दूसरी गाड़ियों को एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक ले जाने के लिए किया जाता है। रक्षा विश्लेषक टॉम शुगार्ट ने बताया कि इस अभ्यास में चीन ने बड़े पैमाने पर असैन्य जहाजों का इस्तेमाल किया। इसका उद्देश्य दुनिया को भ्रमित करने का था कि चीन कोई सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।

अमेरिकी नौसेना के एलपीडी-17 से तीन गुना बड़ा
रक्षा विश्लेषक टॉम शुगार्ट का कहना है कि, सैटेलाइट इमेज में चीनी एम्फिबियश शिप हमले का अभ्यास करते हुए देखे गए। इनकी संख्या पहले की तुलना में काफी ज्यादा थी। इसमें रोल-ऑन फेरी की पहचान बो हाई हेंग टोंग के रूप में की गई है, जो 15000 टन का बहुउद्देशीय मालवाहक जहाज है। इतना इंटरनल पार्किंग लेन तीन मंजिला है। जिसमें बड़ी संख्या में काग्रो या सैनिकों को तैनात किया जा सकता है। ये अमेरिकी नौसेना के सैन एंटोनियो-क्लास एम्फीबियस युद्धपोत (एलपीडी-17) के लगभग तीन गुना बड़ा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago