Joe Biden की चेतावनी पर US के ही वरिष्ठ सांसद ने कहा- PM Modi से मत लेना पंगा- सिर्फ एक वहीं हैं जो…

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस और यूक्रेन जंग को रोकने की अमेरिका और नाटो ने लाख कोशिशें की लेकिन ये नाकाम रहे। रूस को यूक्रेन पर हमला बोले लगभग 1 महीने से ऊपर हो गया और इसमें पूरी यूक्रेन लगभग तबाह हो गया है। इस बीच अमेरिका और नाटो को मौका मिला रूस के खिलाफ ऐक्शन लेने का और यूरोपीयन देशों ने एक के बाद एक के कड़े प्रतिबंध लगा कर रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, इन सब के लिए रूस पहले से ही तैयार था। इस बीच अमेरिका ने दुनिया को यह भी धमकी दी कि अगर किसी देश ने रूस की मदद की तो वो उसे बर्बाद कर देगा। रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका ने भारत को भी धमकी दी कि इसका अंजाम बुरा होगा। लेकिन, भारत ने कहा हमें क्या करना है हमें पता है। अमेरिका की धमकी के बाद अब खुद यूएस के सबसे वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि पीएम मोदी जो कर रहे हैं वो दुनिया का कोई नेता नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो रूस और यूएस के बीच शांति लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी जितनी तारिफ की जाए कम है।</p>
<p>
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी ने कहा है कि, यूक्रेन पर अमेरिका और रूस के बीच शांति कायम करने के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। साथ ही, उम्मीद जतायी कि उनके प्रयास क्षेत्र में शांति बहाल करने में मददगार होंगे। उन्होंने न्यूज एसेंजी पीटीआई से कहा कि, मुझे लगता है कि अभी वह (मोदी) यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक उद्देश्य है। हमारे (भारत और अमेरिका के) बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं, हमारे मजबूत शांति संबंध हैं और हमारे एक जैसे मजबूत मूल्य (वैल्यू) हैं, मैं कहना चाहूंगी कि हमारी एक जैसी सरकार है।</p>
<p>
उन्होंने कहा कि, दुनिया के लिए मैं उम्मीद करती हूं कि यूक्रेन, रूस और विश्व के बीच शांति के लिए काम करे रहे किसी भी व्यक्ति के प्रयास मददगार होंगे। न्यूयॉर्क से सांसद मैलोनी ने कहा कि, यह बहुत खतरनाक दौर है क्योंकि हम सभी तीसरे विश्वयुद्ध का भार नहीं उठा सकते। हम परमाणु शक्ति संपन्न हैं। हम यह जोखिम नहीं ले सकते। हमें एक समझौता करना होगा और लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। मुझे राष्ट्रपति बाइडन पर गर्व है। उन्होंने कहा, उन्होंने हमारे सहयोगियों और एशिया को, लोकतंत्र तथा यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए बहुत तेजी से एकजुट किया।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago