दुनिया के लिए खतरे की घंटी! खुद की आर्मी बना रहा तालिबान, एक लाख लोगों को दी जाएगी ट्रेनिंग

अफगानिस्तान में वापसी करने के बाद से तालिबान लगातार अपनी पकड़ मजबुत बनाने लगा हुआ है। दुनिया के बड़े देशों से समर्थन करने के लिए गुहार लगा रहा है लेकिन, अभी भी बड़े देश वेट एंड वॉच की भूमिका में है। अपनी पकड़ मजबूत करते हुए तालिबान अब खुद अपनी आर्मी तैयार करने जा रहा है और इसके लिए 1 लाख लोगों को ट्रेनिग भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- तो क्या अब पाकिस्तान से जंग करेगा Taliban? इमरान खान के फौज को खदेड़ते हुए कहा- सब लेकर रहेंगे!

अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से ही तालिबान अपनी एक फौज बनाने की कोशिश में था। अपने लड़ाकों पर आश्रित तालिबान ने अब 1 लाख सदस्यों वाली आर्मी बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक लाख सदस्यों वाली एक नई सैन्य शक्ति बनाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने जोर दिया कि इस्लामी अमीरात में सैन्य बलों को प्राथमिकता दी जाएगी। टोलो न्यूज की माने तो रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा है कि, जब उनका नामांकन हो जाएगा, तब उन्हें स्क्वॉड्रनों में ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया लगभग 80 फीसदी पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Joe Biden से पुतिन ने कहा- Russia-Ukraine के मामलों से रहे दूर, वरना हमें मजबूरन करना होगा….

अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती सरकार के गिरने के साथ ही, साढ़े 3 लाख सदस्यों वाली अफगान नेशनल डिफेंस ऐंड सिक्योरिटी फोर्स को भी भंग कर दिया गया था। कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सुझाव दिए थे कि सैन्य बलों में पूर्व सुरक्षाबलों के सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए। पूर्व सैन्य़ अधिकारी समर सआदत ने कहा है कि, सेना को मानकीकृत किया जाना चाहिए और सुरक्षाबलों को सैन्य अनुशासन का पालन करना चाहिए। उनके लिए तय वर्दी और दिखने का अलग अंदाज होना चाहिए। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, इस प्रक्रिया की निगरानी और इसे पूरा करने के लिए एक 20 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को नियुक्त किया गया है। इस कमोटी को जरूरत के हिसाब से एक स्थायीसेना के गठन का जिम्मा दिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago