रेजिस्टेंस फोर्स के सदस्यों को ढूंढ कर मार रहा तालिबान, पिता के शक होने पर बच्चे का किया कत्ल

अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद तालिबान का कहना था कि वह पहले जैसा नहीं रहा है और लोगों को उनके अधिकार देगा, महिलाओं को अधिकार मिलेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। तालिबान अपने पुराने वेश में लौट आया है। पहले जैसे ही तालिबान क्रूर हो गया है। अफगानिस्तान के ताखर प्रांत में तालिबान में एक बच्चे की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि बच्चे के पिता पंजशी की रेजिस्टेंस फोर्स के सदस्य हैं।

इस बात की जानकारी स्थानिय मीडिया आउटलेट पंजशीर ऑब्जरवर ने ट्वीट करते हुए दी है। ट्वीट में लिखा है कि, तालिबान के लड़ाकों ने ताखर प्रांत में एक बच्चे को मार दिया, क्योंकि उसके पिता पर रेजिस्टेंस फोर्स का सदस्य होने का शक था। बता दें कि, अफगानिस्तान में जो भी तालिबान के खिलाफ जा रहा तालिबानी उसकी हत्या कर रहा है।

वहीं, मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, बीते हफ्ते तालिबान रेजिस्टेंस फोर्स के सदस्य और पूर्व सरकार के लोगों को बदला लेने के उद्देश्य से मार रहा है। पंजशीर के एक शख्स ने अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी से कहा कि, उन्होंने मेरे परिवार पर पांच बार हमला किया है। पंजशीर के एक अन्य स्थानीय शख्स ने एबीसी से कहा कि तालिबानी लड़ाके लोगों को रोक-रोककर पूछ रहे हैं कि उनका रेजिस्टेंस फोर्स और पूर्व सरकार से क्या संबंध है। इस शख्स ने कहा, उन्होंने हमारे फोन लिए और उसे चेक करने लगे। अगर उन्हें किसी के फोन में कोई संदिग्ध तस्वीर दिखाई देती है, तो वह उस शख्स को मार देते हैं।

बता दें कि, तालबीन ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में पुरुषों के दाढ़ी और हेयरकट कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इस आदेश को शरिया के अनुरूप बताया। ये आदेश तालिबान की प्रांतीय सरकार के एक विभाग ने जारी किया था। इसके साथ ही हाल ही में संगठन ने एक पत्रकार की हत्या कर उसके शव को सरेआम लटका दिया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago